- क्या वायरल : एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। दावाहै कि, बीजेपी के 88 सांसदों ने राजनाथ सिंह से मिलकर एनआरसी-कैब को वापस लेने की अपील की
- क्या सच : वायरल वीडियो अगस्त 2018 का है। तब विधायकों ने एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया था और सिंह से मुलाकात की थी। एनआरसी-कैब वाला दावा झूठा है
Dainik Bhaskar
Jan 09, 2020, 06:51 PM ISTफैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बीजेपी के 88 सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले और एनआरसी-कैब को वापस लेने की अपील की। दैनिक भास्कर मोबाइल ऐप के एक पाठक ने हमें यह वायरल दावा पुष्टि के लिए भेजा। पड़ताल में दावा गलत निकला।
क्या वायरल
- ट्विटर पर बहुत सारे यूजर्स एक वीडियो क्लिप शेयर कर रहे हैं। इसमें राजनाथ सिंह कई लोगों के बीच में खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुनाई दे रहे ऑडियो में एक व्यक्ति उनसे कहता नजर आ रहा है कि, 75 परसेंट जनता नाराज हो रही है...आपको मैं बहुत जानता हूं...आज मैं आपसे भीख मांग रहा हूं।
- इसी बीच कोई कहता है कि यह पीढ़ीयों के साथ गलत हो जाएगा। लोग कोसेंगे हमको।
- इस क्लिप को शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं कि, 88 सांसदों ने राजनाथा सिंह से हाथ जोड़कर एनआरसी-कैब-एनपीआर को लागू न करने की अपील की।
क्या है सच्चाई
- रिवर्स इमेज सर्चिंग से पता चला कि वायरल वीडियो यूट्यूब और फेसबुक पर 2018 से ही उपलब्ध है।
- 1 सितंबर 2018 को यूट्यूब पर अपलोड इस वीडियो के मुताबिक, एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ बीजेपी विधायक राजनाथ सिंह से मिले थे और इन्हें अपना इस्तीफा सौंपा था।
- फेसबुक पर 11 अगस्त 2018 को यह वीडियो अपलोड किया गया। इसमें भी बताया गया है कि इसमें नजर आ रहे लोग एससी, एसटी एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
निष्कर्ष : पड़ताल से स्पष्ट होता है कि वीडियो 20118 का है और इसका एनआरसी या कैब से कोई संबंध नहीं। बीजेपी सांसदों का राजनाथ सिंह से मिलने का दावा झूठा है।