फैक्ट चेक / राहुल गांधी के भाषण का फर्जी वीडियो फिर वायरल, यूपी की महिलाओं पर कमेंट वाली झूठी है ये क्लिप

  • क्या वायरल : राहुल गांधी के एक वीडियो की क्लिप वायरल हो रही है। इसमें वे कह रहे हैं कि, यूपी में ऐसी महिलाएं हैं, जो हर सप्ताह एक बच्चा पैदा कर सकती हैं, ऐसी महिलाएं हैं जो साल में 52 बच्चे दे रही हैं
  • क्या सच : पूरा वीडियो सुनने पर पता चला कि राहुल जननी सुरक्षा योजना में हुए भ्रष्टाचार की जानकारी दे रहे थे। मूल वीडियो में से एक क्लिप काटकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी गई

Dainik Bhaskar

Jan 09, 2020, 06:25 PM IST

फैक्ट चेक डेस्क. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि, यूपी में ऐसी महिलाएं हैं, जो हर सप्ताह एक बच्चा पैदा कर सकती हैं, ऐसी महिलाएं हैं जो साल में 52 बच्चे दे रही हैं। दैनिक भास्कर मोबाइल एप के एक पाठक ने हमें यह वायरल क्लिप पुष्टि के लिए भेजी। पड़ताल में पता चला कि इसे कांट-छांटा कर वायरल किया गया है।

क्या वायरल

एक पाठक ने हमें वॉट्सऐप हेल्पलाइन पर यह वायरल क्लिप पुष्टि के लिए भेजी।
  • एक न्यूज चैनल की क्लिप को वायरल किया जा रहा है।
  • इसे क्लिप को सोशल मीडिया पर पहले भी काफी वायरल किया जा चुका है। यूट्यूब पर कई चैनल्स ने इसे अपलोड कर रखा है।

क्या है सच्चाई

  • रिवर्स सर्चिंग में हमें यूट्यूब पर ही राहुल गांधी का वो वीडियो मिल गया, जिससे कांट-छांट कर वायरल क्लिप तैयार की गई है।
  • राहुल ने यह भाषण यूपी के फूलपुर में नवंबर 2011 में दिया था। पूरा भाषण सुनकर पता चला कि वे यूपी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे।
  • राहुल जननी सुरक्षा के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। वे कहते हैं कि, जननी सुरक्षा योजना एक प्रोग्राम है, 1400 रुपए मिलते हैं महिला को जब बच्चा होता है अस्पतालमें। हमने आरटीआई मांगा। आरटीआई में जो रिपोर्ट मिली, यूपी में ऐसी महिलाएं हैं जो हर सप्ताह एक बच्चा पैदा कर सकती हैं। ऐसी महिलाएं हैं जो
  • साल में 52 बच्चे दे रही हैं। एक ही नाम है, 1400 रुपए हर सप्ताह उसकी जेब में और ऐसी एक महिला नहीं है हजारों महिलाएं हैं।
  • इसी भाषण में से कुछ हिस्सा काटकर गलत जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

निष्कर्ष : वायरल दावा झूठा है। क्लिप को कांट-छांट कर तैयार किया गया है।

Share
Next Story

फैक्ट चेक / जेएनयू से जुड़ी फेक खबरें वायरल, लड़कियों के गाली वाले वीडियो से लेकर आपत्तिजनक सामग्री तक को बता दिया जेएनयू का

Next

Recommended News