- क्या वायरल : एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बड़ी संख्या में साधु-संत और नागा साधु नजर आ रहे हैं। दावा है कि, हरिद्वार में सीएए के समर्थन में नागा साधुओं द्वारा यह प्रदर्शन किया गया
- क्या सच : वायरल वीडियो मार्च 2019 में इलाहाबाद में लगे कुंभ का है। इसका सीएए से कोई संबंध नहीं है
Dainik Bhaskar
Jan 08, 2020, 06:25 PM ISTफैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में नागा साधु नजर आ रहे हैं। दावा है कि, ये नागा साधु सीएए के समर्थन में एकजुट हुए हैं और शांतिपूर्वक सीएए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। दैनिक भास्कर मोबाइल ऐप के एक पाठक ने हमें यह वायरल वीडियो पुष्टि के लिए भेजा। जांच में पता चला कि, नागाओं का यह वीडियो कुंभ के दौरान का है। इससे सीएए या मोदी सरकार से कोई संबंध नहीं।
क्या वायरल
- सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
- फेसबुक पर एक यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि, सीएए के समर्थन में हरिद्वार में साधुओं का जुलूस। कोई नहीं जानता कि ये लोग कहां रहते हैं, कैसे इन्हें सूचना मिलती है। कोई पत्थरबाजी नहीं। कोई क्रूर नारे नहीं। बस आगजनी नहीं। पुलिस का हमला नहीं। पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं। पब्लिक प्रॉपर्टी का डैमेज नहीं। ये सब करने के बाद किसी कॉलेज, यूनिवर्सिटी में पनाह नहीं।
- कई यूजर्स फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
क्या है सच्चाई
- पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो इलाहाबाद कुंभ का है, जिसका आयोजन मार्च 2019 में हुआ था।
- रिवर्स सर्चिंग में हमें यह वीडियो फेसबुक पर ही मिल गया। जिसे मार्च 2019 में अपलोड किया गया था।
- इसमें दिए डिस्क्रिप्शन में इसे कुंभ मेला का बताया गया है।
निष्कर्ष : पड़ताल से स्पष्ट होता है कि, कुंभ मेला के वीडियो को सीएए समर्थन के नाम से वायरल किया जा रहा है।