फैक्ट चेक / जेएनयू के नाम से आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, पड़ताल में झूठा निकला दावा

  • क्या वायरल : आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल की जा रही हैं और इन्हें जेएनयू का बताया जा रहा है
  • क्या सच : वास्तव में यह तस्वीरें पिछले कई सालों से इंटरनेट पर मौजूद हैं, जेएनयू से इनके मिलने का दावा झूठा है

Dainik Bhaskar

Jan 07, 2020, 01:10 PM IST

फैक्ट चेक डेस्क. जेएनयू में चल रहे विवाद के बीच कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल की जा रही हैं। इनमें सेक्स टॉयज और कॉन्डम की फोटोज हैं। दावा है कि, यह सामान जेएनयू के गर्ल्स होस्टल में मिला। एक पाठक ने हमें यह वायरल पोस्ट सत्यता की जांच के लिए भेजी। पड़ताल में वायरल दावा झूठा निकला।

क्या वायरल

  • एक यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि, '#JNU में हुई #तोड़फोड़ के बाद #गर्ल्स हॉस्टल में #बिखरा हुआ #सामान #धन्य हैं यहां की स्टूडेंट। बहुत दुख हुआ इन लोगों की बुक्स देखकर सब फट गई है।'
  • कई यूजर्स इन फोटो को जेएनयू का बताकर वायरल कर रहे हैं।

क्या है सच्चाई

  • पड़ताल में पता चला कि वायरल की जा रहीं दोनों ही फोटोज पुरानी हैं। जानिए इनकी सच्चाई।

इमेज : 1

  • रिवर्स सर्चिंग में पता चला कि यह फोटो Imgur.com ने 1 फरवरी 2018 को अपलोड किया था। पड़ताल में हमें ऐसा कोई भी विश्वसनीय सोर्स नहीं मिला जो इस बात की पुष्टि करता हो कि इन फोटोज का जेएनयू से कोई संबंध है।

इमेज : 2

  • यह फोटो हमें Reddit पर मिला, जिसे चार साल पहले एक आर्टिकल के साथ पब्लिश किया गया था।Reed_Himself नाम के एक यूजर ने 4 साल पहले रेडिट पर कहानी लिखते हुए इस फोटो को अटैच किया था। फोटो imgur.com से ही अटैच की गई है। यूजर ने इसमें इस फोटो को उनके होटल में ठहरने वाले एक गेस्ट का सामान बताया है। हालांकि भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता। पूरी कहानी आप रेडिट पर पढ़ सकते हैं।

इमेज : 3

  • यह फोटो जेएनयू में रविवार को हुए अटैक से जुड़ा है, यह वास्तविक फोटो है। तमाम मीडिया संस्थानों ने इसे प्रकाशित किया था।

निष्कर्ष : इंटरनेट पर पहले से मौजूद पुरानी फोटोज को जेएनयू का बताकर वायरल किया जा रहा है।

Share
Next Story

फैक्ट चेक / झूठा है पीएम मोदी द्वारा मुस्लिम महिलाओं को जेल में डलवाने का दावा, वायरल तस्वीर इंटरनेट पर 2015 से मौजूद

Next

Recommended News