बाबरी विध्वंस / आपराधिक साजिश रचने के आरोप में कल्याण सिंह को करना पड़ सकता है मुकदमे का सामना

  • कल्याण सिंह ने 2 सितंबर को ही राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्यकाल पूरा किया
  • एक जमाने मेंराम मंदिर और भाजपाके लिए समर्पित नेता थे, 9 सितंबर को फिरलेंगे पार्टी की सदस्यता

Dainik Bhaskar

Sep 03, 2019, 12:33 AM IST

लखनऊ.राजस्थान के राज्यपाल के ताैर पर कार्यकाल पूरा करने के बाद यूपी भाजपा के कद्दावर नेता कल्याण सिंह एक बार फिर सक्रिय राजनीति में लाैटेंगे। 87 साल के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह राज्यपाल का दायित्व पूरा हाेने के बाद 9 सितंबर को लखनऊ पहुंचेंगे। उसी दिन वह भाजपा की सदस्यता लेंगे।

कल्याण सिंह के इस फैसले से समर्थकाें में खुशी है। कल्याण सिंह के बेटे और एटा से भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने बताया कि बाबूजी 9 सितंबर को पार्टी की सदस्यता लेंगें। वह पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। इस पर कोई रोक नहीं है। कल्याण सिंह की दाेबारा सक्रियता से यूपी भाजपा में नए समीकरण बनने की संभावना है।

2014 के बाद के वर्षों में राज्य में पार्टी काफी बदल चुकी है। एक जमाने में कल्याण सिंह राम मंदिर के लिए समर्पित और भाजपा के लिए सबसे ज्यादा सीटें जिताने वाले नेता की भूमिका में थे। राज्यपाल पद से हटने के बाद अब उन्हें बाबरी विध्वंस केस में आपराधिक साजिश के आरोप में मुकदमे का सामना भी करना पड़ सकता है।

Share
Next Story

हेल्थ / जाेधपुर में कांगाे के दो मरीज मिलने से प्रदेशभर में अलर्ट, डेंगू जैसे लक्षण होने से नहीं हो पा रही पहचान

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News

Recommended News