राजस्थान / पटरी टूटी दिखी तो चुनरी लेकर दौड़ा ग्रामीण, ड्राइवर ने लगाए ब्रेक; हादसा टला

लाल चुनरी दिखाकर ट्रेन रुकवाने वाले कजोड़मल शर्मा।

  • दिल्ली-बांदीकुई रेल मार्ग पर बांदीकुई से करीब पांच किलोमीटर आगे टूटी थी पटरी
  • आधे घंटे में पहुंची रेलवे कीतकनीकी टीम, 20 मिनट में रिपेयर कर ट्रेन की रवाना किया

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 03:50 PM IST

बांदीकुई (दौसा).यहां दिल्ली-बांदीकुई रेल मार्ग परसोमवार को एक ग्रामीण की समझदारी और तत्परतासे बड़ा हादसा टल गया। बांदीकुई के पास कौलाना में पटरी में फ्रैक्चर देखकर ग्रामीण कजोड़मल शर्मा लाल कपड़ा लहराता हुआ ट्रेन की ओर दौड़ा। ग्रामीण को देखकरड्राइवर ने तुरंतब्रेक लगा दिए। इसके बाद तुरंत रेलवे के अधिकारियों को ट्रैक फ्रैक्चर होने की सूचना दी गई। करीब 20 मिनट में रेलवे की टीम ने पटरी को दुरस्त किया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

जानकारी के मुताबिक, जैसलमेर-दिल्ली इंटरसिटी बांदीकुई स्टेशन सेदिल्ली की तरफरवाना हुई। बांदीकुई से करीब पांच किलोमीटर आगे पटरियों के पास ग्रामीण कजोड़मल ने पटरी में फ्रैक्चर देखा। कजोड़ को पता था यह टाइम ट्रेन के आने का है। तभी उसे सामने से ट्रेन आती देखी।

महिला से चुनरी मांगी और ट्रेन की तरफ दौड़ लगा दी

ट्रैक के किनारे एक महिला भी थी। एकाएक ट्रेन को देखकर ग्रामीण को कुछ नहीं सूझा। उसने तुरंत महिला से लाल रंग की चुनरी मांगी और उसे लेकर जिस तरफ ट्रेन आ रही थी, उसी ओर दौड़ लगा दी। ट्रेन ड्राइवर की नजर जब हाथ में लाल कपड़ा लिए दौड़तेग्रामीण पर पड़ी तो उसने तुरंत ब्रेक लगा दिए। इससे ट्रेन फ्रैक्चर वाले स्थान से थोड़ी दूरी पहले ही आकर ठहर गई। ग्रामीण ने करीब200 मीटर तक दौड़ लगाई।

15 एमएम का था फ्रैक्चर

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण पटरियों में फ्रैक्चर होते हैं। यह फ्रैक्चर 15 एमएम का था।

रिपोर्ट व फोटो : अनिल भट्ट, लोकेश पाठक

पटरी में फ्रैक्चर।
रेलवे की टेक्निकल टीम ने फ्रैक्चर ठीक कर टेन को रवाना किया।
Share
Next Story

राजस्थान / बाइक खड़ी करने को लेकर देररात दो पक्षों में कहासुनी, पथराव

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News