- अनलासुर ऋषि-मुनियों और लोगों को जिंदा निगल जाता था, गणेशजी ने खत्म किया था इस असुर का आतंक
Dainik Bhaskar
Sep 01, 2019, 04:09 PM ISTजीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 2 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। ये पर्व गुरुवार, 12 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान गणेशजी की विशेष पूजा की जाती है। पूजा में भगवान गणपति को दूर्वा को चढ़ाने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। इस संबंध में गणेशजी और अनलासुर से जुड़ी कथा प्रचलित है।