टैरो राशिफल / मेष से मीन तक 9 राशियों के लिए दिन योजनाओं को सही दिशा मिलने और सफलता का

  • मेष राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है
  • वृष राशि वालों के लिए सफलता की राह मिलने का दिन
  • मिथुन राशि वालों को करना पड़ेगा परिस्थितियों में बदलाव का सामना

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 06:28 PM IST

जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार, 3 सितंबर के लिए टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन योजनाओं पर काम आगे बढ़ाने और सफलता की राह पर चलने का रहेगा। कुछ लोगों को अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए सही रास्ता मिल सकता है। 3 राशियों को थोड़ा सब्र के साथ काम करने की सलाह दी जाती है। मेष राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है, वृष राशि वालों के लिए सफलता की राह मिलने का दिन, मिथुन राशि वालों को करना पड़ेगा परिस्थितियों में बदलाव का सामना। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष

दिन के पहले भाग में कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन दिन का दूसरा भाग बहतर रहेगा। आज धन सम्बन्धी कोई बुरी खबर मिल सकती है। किसी प्रकार का कोई नुकसान हो सकता है, सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें और यदि कोई उधार लिया हुआ है तो उसे जल्द से जल्द उतारने का प्रयास करें। आज किसी प्रकार का दान अवश करें।

  • वृष

अपने जीवन की दिशा को लेकर मन में कुछ असमंजस बना रह सकता है। आपमें भरपूर योग्यता होते हुए भी आप अपना कौशल पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे जिससे मन में असंतोष की भावना होती है। यदि आपके कुछ सपने हैं तो उन्हें पूरा करने के लिए आज कोई कदम अवश्य उठाएं चाहे वह कितना ही छोटा हो। इससे आपकी ऊर्जा को उचित दिशा मिलेगी।

  • मिथुन

असंतोष और परेशानी बनी रह सकती है। परिस्थिति में बदलाव हो रहा है, इसके साथ अपने आप को भी बदलने का प्रयास करें नहीं तो आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान कर सकते हैं। रिश्तों में भी दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा। आपके आइडियाज बुत सराहनीय हैं किन्तु उन्हें थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता है। प्रेमी या प्रेमिका से आज किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों।

  • कर्क

जीवन में ऐसी कोई कमी नहीं है जिससे आपको चिंतित होने की आवश्यकता हो। सही समय पर आपके पास आपकी ज़रुरत के संसाधन प्राप्त हो जाते हैं। कमी केवल इस विचार में है की जीवन में आप जो पान चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और कमी हो सकती है। इस विचार को छोड़कर यदि मेहनत करेंगे तो सफलता जल्द ही प्राप्त होगी। अपने विचारों को कमी की बजाय सम्पन्नता पर फोकस रखें।

  • सिंह

मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शान्ति मिलेगी और अध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। कम्पटीशन परीक्षा के लिए थोड़ी और मेहनत की ज़रुरत है।

  • कन्या

दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। किसी बात की चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। सब कुछ जानते बूझते हुए चुप न रहें नहीं तो इससे आपका और आपके प्रियजनों का नुकसान हो सकता है। आज निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। आज अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।

  • तुला

कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल जल्द ही मिलेगा। जीवन में उन्नति करना चाहते हैं और लक्ष्य भी बनाएं हुए हैं, परन्तु प्रयास की कमी है जिस कारण आपको कई बार निराश होना पड़ा है। यह दिन आपके लिए कई बदलाव ला रहा है। इसका पूरा फायदा उठाने के लिए आज से ही अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें। जल्द ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

  • वृश्चिक

दिन रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। इसके साथ साथ आज यह भी आवश्यक है की आप प्रयास करने के साथ प्रयास को फलित होने का भी मौका दें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। केवल अपने व्यवहार में संयम बनाएं रखें।

  • धनु

किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, इसका उपयोग अपना काम करने में करें। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें। मन से किसी भी प्रकार के भय को मिटा दें। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे।

  • मकर

किसी भी बात में टालमटोल न करें नहीं तो यह स्वभाव आपके लिए भविष्य में नुकसानदायक हो सकता है। आये हुए अवसर हाथ से निकल सकते हैं। आज मन और मस्तिष्क में एक नयी ऊर्जा बनी रहेगी, इसे उचित दिशा में लगायें तो सफलता मिलेगी। जो भी अपने जीवन में चाहते हैं उसके लिए यूनिवर्स या ईश्वर को धन्यवाद दें और चमत्कार देखें। आज आपको कई अवसर ऐसे मिल सकते हैं जिनसे जीवन में उन्नति हो सकती है।

  • कुम्भ

यदि किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ़ ज़रूर करें। इससे आपकी सेहत बेहतर होगी और आपके कर्म अच्छे होंगे। व्यर्थ चिंता न करें। परिस्थिति जल्द ही अनुकूल ही जाएगी। परिस्थिति के प्रति अनासक्ति का भाव रखें, इससे आपको लाभ होगा। नकारात्मक सोच से बचें और नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहें। किसी भी स्थिति में निर्णय लेने से पहले थोड़ा इंतज़ार करलें तो अच्छा रहेगा।

  • मीन

आपके मन में तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। मन में बहुत से विचार चल रहे हैं किन्तु उन्हें लागू नहीं कर पा रहे हैं जिस कारण दुविधा हो सकती है। दूसरों पर भरोसा करना सीखें। परफेक्शन पर इतना ध्यान न दें की उससे आपके स्वास्थ्य, मन की शान्ति और रिश्तों पर भी नकारात्मक असर हो। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का प्रयास करें।


ज्योतिष संबंधी सलाह और सुझाव के लिए नीचे दिए गए ई-मेल आईडी पर मेल कर सकते हैं।
tarot@sheelaa.com

Share
Next Story

अंक ज्योतिष / डॉ कुमार गणेश के अनुसार आज मूलांक और भाग्यांक की युति बनने से फायदे वाला है दिन

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News