राशिफल / वृषभ-तुला के स्वामी शुक्र ने बदली राशि; मकर से कुंभ में किया प्रवेश, कैसा होगा 12 राशियों पर असर

कुंभ राशि के शुक्र की वजह से मेष राशि के लोगों को मिल सकता है लाभ, कर्क राशि के लिए बढ़ सकती हैं परेशानियां

Dainik Bhaskar

Jan 07, 2020, 06:16 PM IST
जीवन मंत्र डेस्क. बुधवार, 8 जनवरी की रात करीब 2 बजे शुक्र ग्रह ने राशि बदली है। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से रात 12 बजे बाद तारीख बदल जाती है यानी 9 जनवरी शुरू होने के कुछ देर बाद ही राशि परिवर्तन हुआ है। शुक्र ने मकर से कुंभ राशि में प्रवेश किया है। इन ग्रह ने मित्र शनि की राशि में प्रवेश किया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शुक्र भोग और विलासिता से संबंधित ग्रह है। शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। शुक्र कुंभ राशि में 2 फरवरी तक रहेगा, इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेगा। जानिए सभी 12 राशियों पर शुक्र का कैसा असर होने वाला है...
  • मेष - मेष राशि के लिए शुक्र शुभ रहने वाला है। धन लाभ हो सकता है। सफलता मिलेगी। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
  • वृष - स्वामी शुक्र का राशि परिवर्तन आपके कार्यों में बढ़ोतरी करने वाला है। पिता से सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, धन लाभ के योग बनेंगे।
  • मिथुन - इस राशि को भाग्य का साथ मिलेगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा, ठीक से काम कर पाएंगे, जिससे कार्यों में सफलता के साथ सम्मान भी मिलेगा।
  • कर्क - इस राशि के लिए शुक्र अशुभ स्थिति में रहेगा। चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। अज्ञात भय और परेशानियां बढ़ सकती हैं।
  • सिंह - जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग हैं। विवाहित लोगों को जीवन साथी से सुख मिलेगा।
  • कन्या - इस राशि के लिए शुक्र की वजह से बीमारियां बढ़ सकती हैं। शत्रुओं हावी होने का प्रयास करेंगे। बाधाएं आएंगी। कार्यों में देरी हो सकती है।
  • तुला - तुला राशि के लोगों को संतान और रिश्तेदारों की वजह से लाभ हो सकता है। नौकरी में लाभ मिलने के योग हैं। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
  • वृश्चिक - इन लोगों के लिए कुंभ राशि का शुक्र शुभ रहेगा। माता की ओर से लाभ मिल सकता है। कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है। पराक्रम में सुधार भी होगा।
  • धनु - आपके लिए शुक्र की वजह से धन लाभ के आसार बन रहे हैं। धन-संपत्ति बढ़ोतरी हो सकती है। प्रसन्नता बनी रहेगी।
  • मकर - इस राशि से शुक्र निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश किया है। इन लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। किसी बड़े काम में सफलता और मान-सम्मान मिल सकता है।
  • कुंभ - इस राशि में शुक्र के आने से कार्यों में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ये समय आपके लिए शुभ रहने वाला है।
  • मीन - इन लोगों के लिए शुक्र खर्चों में बढ़ोतरी करने वाला रहेगा। अनावश्यक खर्च करना पड़ सकते हैं। धन संबंधी कार्यों में सावधान रहें।
Share
Next Story

राशिफल / बुधवार के ग्रह-नक्षत्र बना रहे हैं 3 शुभ योग, 7 राशियों को मिलेगा इनका सीधा फायदा

Next

Recommended News