Dainik Bhaskar
Sep 01, 2019, 12:24 AM ISTजीवन मंत्र डेस्क.सितंबर में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का राशि बदलेंगे। इन 4 ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई लोगों की जॉब और बिजनेस में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। शनि के मार्गी होने यानी सीधी चाल चलने से काम करने और रहने की जगह में बदलाव होता है। प्राॅपर्टी और कानूनी मामलों में सफलता मिलती है। रूके हुए काम भी पूरे होंगें। इस तरह सितंबर में ग्रहाें की उथल-पुथल होने के कारण 12 में से 7 राशियों के लिए महीना खास रहेगा।
12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये महीना
-
मेष
1 से 20 सितंबर - षष्ठम चंद्र रहेगा। आय बेहतरीन बनी रहेगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। व्यापार में नए सौदे होंगे एवं विस्तार होगा। नए लोग भी मिलेंगे। योजनाएं सफल होंगी। संतान को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन से भी समस्याएं हो सकती है। विद्यार्थियों एवं महिलाओं को अपने कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
11 से 20 सितंबर - ग्रहों का कोई असर राशि पर नहीं है। अब संघर्ष का समय रहेगा। व्यापार में ज्यादा मेहनत करना होगी एवं नौकरी में अधिकारियों से बना कर रखना होगी। जिम्मेदारी की तुलना वेतन वृद्धि नहीं हो पाएगी। आय में भी अस्थिरता बनी रहेगी। रोगों की वृद्धि हो सकती है।
21 से 30 सितंबर - पेट में दर्द के साथ जोड़ों में परेशानी हो सकती है। कार्य में अड़चनें एवं अन्य परेशानी आ सकती है। विवादों की वृद्धि होगी। स्थापित कार्यों में भी विलंब होगा। कुछ कानूनी परेशानियां भी आ सकती हैं। यह समय संभल कर रहने का है। विवादों से दूर रहें। किसी के साथ मजाक नहीं करें।नौकरी - जॉब के लिए समय मिलाजुला है। शुरुआती दिनों में तरक्की रहेगी लेकिन माह के मध्य में थोड़ा संघर्ष भी रहेगा। आय मध्यम रहेगी। अधिकारियों को किसी तरह अपने पक्ष में रखें।
व्यापार - व्यापार में लाभ के मौके मिलेंगे। समय अनुकूल है। कोई बड़ी डील होने से आपको काफी उत्साह और आनंद मिलेगा। माह के अंत में साझेदारों या कर्मचारियों से विवाद ना करें।
परिवार - परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। आपका प्रभाव परिवार पर अच्छा रहेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। संतान से भी सुख की प्राप्ति होगी। किसी अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है।
सेहत - इस महीने खानपान को लेकर विशेष सावधानी रखनी होगी। पेट की गड़बड़ी या उल्टी-दस्त की शिकायत हो सकती है। महीने के अंत में जोड़ों का दर्द भी परेशान कर सकता है।
दाम्पत्य - दाम्पत्य जीवन में समस्याओं का समाधान होगा और पुराने विवादों का अंत हो सकता है। किसी मांगलिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं।
सम्पत्ति - सम्पत्ति के लिए समय लाभकारी हो सकता है। नया वाहन एवं मशीन की खरीदी कर सकते हैं। पुराने विवादों में भी आपका पक्ष मजबूत हो सकता है।
उपाय -
शिवजी को पंचामृत से स्नान कराएं।
किसी कन्या को नए वस्त्र और श्रंगार सामग्री दें। -
वृष
1 से 10 सितंबर - गुरु की दृष्टि राशि में है। चंद्र अनुकूल है। राशि प्रभावशाली है, किंतु कार्य के हिसाब से लाभ प्राप्त नहीं कर पा रही है। विचलित ज्यादा हो रहे हैं। निराशा का भाव हावी रहेगी। आय होगी, किंतु खर्चा भी ज्यादा हो होगा। राज पक्ष से लाभ होंगा एवं परिवार से अपेक्षित सहयोग नही मिल पाएगा।
11 से 20 सितंबर - गुरु की दृष्टि यथावत बनी रहेगी। विचलन समाप्त होगा। आय में सुधार होगा। काम में मन लगेगा एवं विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। यात्रा सुखद रहेगी एवं व्यापार का विस्तार होगा। नौकरी में शांति रहेगी। 18-19 सितंबर को कुछ समस्याएं रह सकती हैं। 20 सितंबर को समय अनुकूल रहेगा।
21 से 30 सितंबर - समय अच्छा रहेगा। जल्दबाजी करने से बचें। दिखावे पर व्यय होगा। आय अच्छी बनी रहेगी एवं कार्य स्थान पर सुखद स्थिति रहेगी। नए सपंर्क लाभदायी होंगे। संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं सजावटी वस्तुओं पर धन व्यय होगा। निवेश लाभ एवं जमीन भी सुख देने वाली होगी। माहांत सुखद रहेगा।नौकरी - जॉब मे अतिरिक्त मेहनत करने का समय है। आपके काम का पूरा परिणाम नहीं मिलेगा, इस कारण मन थोड़ा विचलित रह सकता है। माह के अंत तक सब ठीक हो जाएगा।
व्यापार - व्यापार के लिए समय अनुकूल है लेकिन आपको किसी के आश्वासनों के भरोसे नहीं रहना चाहिए। अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भरता आपके हाथ से अच्छे मौके निकलने का कारण बन सकती है।
परिवार - परिवार के लिए समय ठीक है। संतान से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। पुराने मित्रों के साथ कोई यात्रा की योजना भी बन सकती है। किसी मांगलिक उत्सव में हिस्सा लेंगे।
सेहत - सेहत के लिए समय अनुकूल है। आपके लिए कोई बड़ी बीमारी का डर इस महीने नहीं है। पूरे माह स्वस्थ्य रहेंगे।
दाम्पत्य - दाम्पत्य में कोई चौंकाने वाली अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपका रिश्ता एक नए आयाम को छू सकता है। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल हैं। विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
सम्पत्ति - सम्पत्ति के मामले में आपको धैर्य के साथ काम लेने की जरूरत है। एकसाथ कुछ अच्छे ऑफर आपके सामने होंगे। ठंडे दिमाग से काम लेंगे तो सम्पत्ति से अच्छा लाभ कमा सकते हैं।उपाय -
हनुमान मंदिर में गुड़ की मिठाई का भोग लगाएं।
आंकड़े के पत्ते का हार हनुमान जी को अर्पित करें। -
मिथुन
1 से 10 सितंबर - राहु का गोचर एवं शनि-केतु की दृष्टि। चंद्रमा भी चतुर्थ है। आय में गिरावट हो सकती है। अड़चनें भी आएंगी। 3 तारीख से कार्यों में सुधार आएगा एवं आय में वृद्धि होने के आसार है। विरोधी का स्वर कम होगा एवं आसपास के लोगों से संबंधों में सुधार आएगा। अटके धन की प्राप्ति हो सकती है।
11 से 20 सितंबर - ग्रहों की पूर्ववत स्थितियां हैं, चंद्रमा अष्टम है। कार्य में पुन: रुकावटें आ सकती हैं। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। 12 की शाम से समय पक्ष का होता नजर आएगा। नौकरी में कार्य सुधार होगा एवं व्यापार उत्तम रहने की संभावना बनेगी। मित्रों से सचेत रहना होगा एवं जीवन साथी सहयोग प्रदान करेगा।
21 से 30 सितंबर - द्वादश चंद्र से आरंभ होगा, किंतु शाम के बाद से योग्यतानुसार कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। धन की आवक भी अच्छी बनी रहेगी एवं प्रसन्नता के साथ प्रभाव भी बना रहेगा। नौकरी स्थान पर स्थिति मजबूत होगी एवं कार्य सुलभता से सपंन्न होंगे। माह का अंत सुखमय रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा एवं घूमने जाने का मौका मिलेगा।नौकरी - इस महीने नौकरी में आय सामान्य रहेगी। काम में कई सारी दिक्कतें आ सकती हैं। धीरे-धीरे परेशानियों का समाधान होगा और माह के अंत तक आप कुछ अच्छी स्थिति में आ जाएंगे।
व्यापार - व्यापार के लिए महीने के शुरुआती 12 दिन ठीक नहीं रहेंगे। इसके बाद परिस्थितियां आपके पक्ष की होती जाएंगी। कुछ मित्रों के साथ आपके संबंध व्यापार के कारण खराब हो सकते हैं।
परिवार - परिवार का व्यवहार आपके लिए सहयोग और समर्पण वाला रहेगा। भाइयों का साथ मिलेगा। संतान की कोई समस्या खत्म हो सकती है। कुछ मित्रों से आपको संभलकर रहने की जरूरत भी होगी।
सेहत - सेहत के लिए समय मिलाजुला है। पेट से संबंधित रोगों में सावधान रहें। चर्म रोग के संकेत भी हैं।
दाम्पत्य - जीवनसाथी आपके अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। प्रेमियों के लिए समय संभलकर रहने वाला होगा।
सम्पत्ति - सम्पत्ति के लिए समय सामान्य रहेगा। कोई बड़ा लाभ आपके पक्ष में होता नहीं दिख रहा है। किराए की आवक बनी रहेगी। वाहन पर खर्च हो सकता है।उपाय -
गणेशजी को बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं।
किसी कन्या के विवाह में सहयोग प्रदान करें। -
कर्क
1 से 10 सितंबर - तीसरा चंद्र एवं धन स्थान का गोचर आरंभ अच्छा होगा। कार्य बेहतर रहेगा। 3-4 एवं 5 सितंबर को स्वास्थ्य में गिरावट के साथ कार्य भी प्रभावित हो सकता है। 6 से पुन: कुछ सुधार होगा। यात्रा सफल होगी एवं कारोबारी सफल होंगे एवं नई संपत्ति खरीदने का विचार होगा। अच्छा समय आगे आ रहा है।
11 से 20 सितंबर - गुरु की दृष्टि बनी हुई है। संपत्ति के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। शुभ सूचनाएं मिलेंगी एवं रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ सकता है। यात्रा सुखद रहेगी एवं कारोबार का विस्तार होगा। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होगा। आय बेहतर बनी रहेगी एवं सहयोग प्राप्त होगा।
21 से 30 सितंबर - गुरु की दृष्टि से राशि प्रबल हो गई है। चंद्र का गोचर भी अनुकूल है। आय बेहतर रहेगी एवं सहयोग प्राप्त होगा। विशेष कार्य के बन जाने खुशी की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होंगी एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा। माह के अंत में चंद्र चतुर्थ होने से स्वास्थ्य एवं आय में कमी आ सकती है।नौकरी - महीना जॉब के लिए बेहतर है। आपको हर ओर से सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिल सकता है।
व्यापार - व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। लगातार व्यस्त रहेंगे। कारोबारी यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। अगर कोई नया बिजनेस करना चाहते हैं तो ये समय सब तरह से अनुकूल है।
परिवार - परिवार के लिए मंगलकारी समय है। किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है। कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। मित्रों और परिवार का सहयोग रहेगा।
सेहत - महीने के शुरुआती और अंतिम कुछ दिनों में आपकी सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। अगर आप शुगर, दिल या ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो विशेष सावधानी के संकेत हैं।
दाम्पत्य - दाम्पत्य के लिए बेहतरीन समय रहेगा। आप जीवनसाथी से विशेष जुड़ाव और आपसी समझ का अनुभव करेंगे। संतान से सुख मिलेगा। प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा।
सम्पत्ति - सम्पत्ति में लाभ का मौका मिलेगा। आप पुरानी मशीनरी या वाहन को बेच कर नया लेने पर विचार करेंगे। जमीनी मामलों में भी आपका पक्ष मजबूत रहेगा।उपाय -
शिवजी को धतूरे का फल चढ़ाएं।
गणपति के ध्यान मंत्र का जाप करें। -
सिंह
1 से 10 सितंबर - सूर्य, बुध, शुक्र एवं मंगल का गोचर राशि में हैं। द्वितीय चंद्र होने से राहत बनी रहेगी। कार्य आसानी से बनते जाएंगे। आय भी अच्छी रहेगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा एवं सुखद आश्चर्यजनक सूचनाएं प्राप्त होंगी। व्यापारिक यात्रा में सफलता प्राप्त होगी। योजनाएं सफल होंगी।
11 से 20 सितंबर - पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी एवं नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे। राशि स्वामी सूर्य राशि से निकल जाएगा। 16-17 को कीमती सामान की सुरक्षा ज्यादा रखें। खोने का भय है। कार्य स्थान पर विवाद हो सकता है। 18 से सब अच्छा रहेगा।
21 से 30 सितंबर - मंगल भी राशि से निकल जाएगा किंतु चंद्र के तृतीय बने होने से ज्यादा तकलीफ आने की संभावना नहीं है। 22-23 को कुछ परेशान आ सकती है। उसके बाद से सहयोग मिलेगा एवं पराक्रम बना रहेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। शुभ संदेश मिलेंगे एवं कार्य स्थल पर सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य की प्राप्ति संभव है। योजनाएं सफल होंगी।नौकरी - नौकरी में आपकी योजनाएं समय पर पूरे परिणाम के साथ पूरी होगी। आपको अपने काम के लिए सम्मान और प्रशंसा मिल सकती है।
व्यापार - व्यापारिक सौदों में आपके काम आसानी से बनते जाएंगे। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने पर भी विचार कर सकते हैं। समय अनुकूल रहेगा। लाभ मिल सकता है।
परिवार - परिवार के लिए समय निकालेंगे। कोई यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। किसी दूर के रिश्तेदार से भी मुलाकात होगी। परिवार में कोई मांगलिक प्रसंग बनेगा। हर्ष रहेगा।
सेहत - सेहत के लिए समय ठीक रहेगा। कोई बड़ी परेशानी इस समय में नहीं आएगी। पुराने रोगों में सावधानी रखनी होगी।
दाम्पत्य - जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। ससुराल पक्ष भी अच्छा रहेगा। प्रेमियों के लिए समय प्रतिकूल हो सकता है।
सम्पत्ति - सम्पत्ति के मामलों में आपको विशेष सावधानी बरतने का लाभ मिल सकता है। आपको वाहन आदि पर खर्च करना पड़ सकता है। टूट-फूट की आशंका है।उपाय -
रोज उगते सूर्य को जल चढ़ाएं।
किसी वृद्ध की आर्थिक सहायता करें या इलाज कराएं। -
कन्या
1 से 10 सितंबर - चंद्र का गोचर राशि में रहेगा। शनि की दसवीं पूर्ण दृष्टि भी है। माता का सुख प्राप्त होगा। काम की अधिकता रहेगी एवं आय अच्छी बनी रहेगी। सोचे हुए कार्य आसानी से संपन्न होंगे एवं नौकरी वालों को प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे। किसी बड़े काम के बन जाने से प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रेम में सफलता प्राप्त होगी एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
11 से 20 सितंबर - राशि स्वामी बुध के साथ नीच के शुक्र एवं सूर्य का प्रवेश भी राशि में होगा। चंद्र का गोचर समय को पक्ष का बनाकर रखेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। नए लोगों से सपंर्क होगा एवं लक्ष्य की प्राप्ति होगी। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। नए कार्यों की प्राप्ति होगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी।
21 से 30 सितंबर - शत्रु मंगल का प्रवेश भी राशि में हो जाएगा। स्थिति सामान्य बनी रहेंगी। सुखपूर्वक समय व्यतीत होगा एवं किसी प्रकार की परेशानी आने की संभावना नहीं है। सोचे हुए कार्य आसानी से संपन्न हो जाएंगे। परिवार सहयोग प्रदान करेगा एवं आर्थिक हालात अच्छे बने रहेंगे। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका प्राप्त होगा।नौकरी - जॉब में प्रमोशन के योग बनेंगे। आपकी योग्यता और सीनियरिटी को ध्यान में रखा जाएगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
व्यापार - व्यापार में आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे निकल जाएंगे। कुछ मामलों में आप सबसे आगे रह सकते हैं। लाभ बढ़ेगा। आपकी बचत पूंजी में भी अच्छा लाभ होने के योग हैं।
परिवार - परिवार के साथ पूरा महीना अच्छा गुजरेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है।
सेहत - सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। आप अपना एक शेड्यूल हेल्थ के लिए तय कर सकते हैंं। थोड़ा मेडिटेशन और योगा आपको पूरे समय स्वस्थ्य रख सकता है।
दाम्पत्य - जीनवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन इससे आपके प्रेम की मधुरता कम नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। प्रेमियों के लिए सफलता वाला समय है।
सम्पत्ति - सम्पत्ति में आप अगर कुछ इंवेस्टमेंट करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। आप अपनी पूंजी का बेहतर उपयोग कर सकते हैं।उपाय -
दक्षिणमुखी हनुमान को नारियल चढ़ाएं।
नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें। -
तुला
1 से 10 सितंबर - किसी भी ग्रह की दृष्टि प्राप्त नहीं हो रही है। चंद्र के द्वादश होने से आरंभ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। 3 के बाद से कार्य में वृद्धि होगी एवं व्यापार बढ़ेगा। नौकरी में भी व्यस्तता बढ़ जाएगी। आय अच्छी बनेगी एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। नए वाहन खरीदने का मन बनेगा।
11 से 20 सितंबर - राशि स्वामी शुक्र द्वादश हो गया है। चंद्र चतुर्थ है। समय कुछ समस्याओं वाला आएगा। संतान को संभालना होगा एवं आय में बाधाएं आ सकती हैं। धार्मिक कार्यों में विघ्न आएंगे। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। 15 से 18 तारीख तक कुछ अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं।
21 से 30 सितंबर - अष्टम चंद्र रहेगा। 22 की शाम से ही आराम आएगा। शेष ग्रहों की यथावत स्थिति रहेगी। काम में कोई विशेष सफलता प्राप्त नहीं होगी। मन उदास रह सकता है। अज्ञात भय भी रहेगा। संतान के प्रति चिंता ज्यादा रहेगी। आय ठीक बनी रहेगी एवं नशा करने वालों को बीमारी हो सकती है। माहांत में चोट भी लग सकती है। विद्युत उपकरण के प्रयोग में सावधान रहें।नौकरी - इस महीने जॉब में आप खासे बिजी रह सकते हैं। नए काम मिलेंगे और टारगेट पूरे करने का दबाव भी आपके ऊपर होगा। अधिकारी काम से खुश होंगे। सहायता मिलेगी।
व्यापार - बिजनेस में आपको अतिरिक्त आय के साधन बनाने पर विचार करना चाहिए। कुछ अच्छे मौके आपके सामने आ सकते हैं। पूरे महीने आपकी आय अच्छी रहेगी।
परिवार - परिवार में सब ठीक रहेगा लेकिन संतान को लेकर आपकी चिंता थोड़ी बढ़ सकती है। कोई अज्ञात डर आपको सताएगा। मन उदास रह सकता है।
सेहत - अगर कोई नशा करते हैं तो आपको सही समय पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। नशे के कारण किसी बीमारी के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।
दाम्पत्य - संतान के मामले में असफलता आपको निराश कर सकती है। जीवनसाथी अनुकूल रहेगा। प्रेमियों के लिए निराशा भरा समय हो सकता है।
सम्पत्ति - सम्पत्ति में इजाफा हो सकता है। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। वाहन से सावधानी के संकेत भी सितारे दे रहे हैं।उपाय -
गजलक्ष्मी के नित्य दर्शन करें।
अपने पर्स में सफेद मलमल का कपड़ा रखें चौकोर। -
वृश्चिक
1 से 10 सितंबर - गुरु का गोचर एवं मंगल की चतुर्थ पूर्ण दृष्टि राशि पर है। सरकारी कार्यों में गति रहेगी एवं चिंता बनी रहेगी। कमीशन का कार्य करने वालों को सफलता प्राप्त होगी। नई जगहों पर जाने का मौका मिल सकता है। व्यापार में सफल रहेंगे एवं नौकरी में अधिकारी सपोर्ट करेंगे। विदेश जाने वालों की वीजा समस्याएं समाप्त होंगी।
11 से 20 सितंबर - तृतीय चंद्र रहेगा। बहुत ही राहत महसूस करेंगे। कई अटके कार्यों में अब गति आ जाएगी। आय में सुधार होगा एवं नए कार्यों की प्राप्ति भी होगी। 13-14 को परेशानी भरा समय रह सकता है। 15 के बाद से शुभ समाचार मिलेंगे एवं मित्र ग्रहों के गोचर से काम सफल होंगे। बेरोजगारों को नौकरी की प्राप्ति होगी।
21 से 30 सितंबर - गुरु का गोचर रहेगा, किंतु मंगल की दृष्टि समाप्त होगी। आरंभ अच्छा रहेगा, किंतु 23-24 को निजता भंग हो सकती है। अन्य के कार्य में दखल देेने से परेशानी होगी। 25 तारीख से समय में सुधार होगा। आय में वृद्धि के साथ कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आलस्य समाप्त होगा एवं नए कार्य करने मन होगा। बच्चों से सपोर्ट प्राप्त होगा। यात्राएं सफल होंगी।नौकरी - नौकरी के लिए समय अनुकूल है। आपको अपने बॉस का पूरा सपोर्ट मिलेगा। तरक्की के मौके हाथ आएंगे और कोई नया प्रोजेक्ट भी आपको मिल सकता है। आय के साधन बढ़ सकते हैं।
व्यापार - समय हर तरह से आपके फेवर का है। बिजनेस को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। आय के मौके बने रहेंगे। कोई नुकसान होने का योग नहीं है। पूरी लगन से किए गए काम का परिणाम मिलेगा।
परिवार - परिवार की कोई बड़ी समस्या खत्म हो सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान से संबंध अच्छे रहेंगे। भाइयों से भी सहयोग मिलेगा।
सेहत - सेहत अच्छी रहेगी लेकिन माह के प्रारंभ में मंगल की दृष्टि के कारण रक्त से जुड़ी बीमारियों से थोड़ी परेशानी हो सकती है। शेष समय अच्छा रहेगा।
दाम्पत्य - दाम्पत्य के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी मेहमान के आने से आपको खुशी होगी। प्रेम बढ़ेगा। किसी बात पर बहस हो सकती है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
सम्पत्ति - सम्पत्ति के लिए शुरुआती 20 दिन लाभ के रहेंगे। इस दौरान आप सम्पत्ति की खरीदी-बिक्री से जुड़े काम पूरे करेंगे तो आपको लाभ मिल सकता है।उपाय -
पंचमुखी हनुमान को गुड़-चने का भोग लगाएं।
किसी बच्चे को नए कपड़े गिफ्ट करें। -
धनु
1 से 10 सितंबर - शनि-केतु का गोचर एवं राहु की दृष्टि राशि पर है। वर्चस्व बना रहेगा एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लक्ष्य की प्राप्ति होगी एवं धार्मिक कार्यो में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। विदेश जाने वालों को सफलता प्राप्त होगी। व्यापार सुखद रहेगा एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी।
11 से 20 सितंबर - ग्रहों की पूर्ववत स्थितियां। गुरु द्वादश रहेंगा। सरकारी कर्मचारियों को विशेष लाभ होगा। नई जगहों पर जाने का मौका प्राप्त होगा। काम समय पर संपन्न होंगे। चंद्र का गोचर आय को बेहतर बनाकर रखेगा। परिवार सहयोग प्रदान करेगा। मुंह में छाले हो सकते है। घर में मांगलिक उत्सव हो सकता है।
21 से 30 सितंबर - मंगल, राहु की दृष्टि राशि पर रहेगी। सफलताएं पूर्ववत नहीं होगी। विरोधियों के स्वर ऊंचे होंगे एवं मित्र कम ध्यान देंगे। आसपास के लोग भी धोखा दे सकते हैं। सावधानी रखें। आय पूर्ववत अच्छी बनी रहेगी। कार्य की अधिकता होगी एवं संतान सुख प्रदान करेगी। मन खिन्न रहेगा।नौकरी - अगर आप विदेश में नौकरी करने के प्रयास में लगे हैं तो आपको इस महीने कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। जॉब के मामले में ये महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।
व्यापार - व्यापार में तरक्की करेंगे। लाभ बढ़ेगा लेकिन आपको अपने आस पास के लोगों से थोड़ा सावधान भी रहना पड़ सकता है। कोई धोखा होने के योग बन रहे हैं।
परिवार - परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। कोई अच्छी सूचना परिवार का माहौल बदल सकती है। संतान के लिए भी समय अच्छा रहेगा।
सेहत - सेहत अच्छी रहेगी लेकिन जिन लोगों को दिल या ब्लड प्रेशर की बीमारी है उन्हें थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अत्यधिक तनाव या दुःख आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
दाम्पत्य - दाम्पत्य में रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से पूरा समर्पण मिलेगा। हर तरह का सुख प्राप्त होगा। प्रेमियों के लिए थोड़ा सतर्क रहने का समय है।
सम्पत्ति - सम्पत्ति के लिहाज से समय मिलाजुला रहेगा। कोई बड़ा काम आप हाथ में ले सकते हैं। जिससे लाभ मिलने का योग है।उपाय -
उत्तर मुखी हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाएं।
किसी जरूरतमंद को धन की मदद दें। -
मकर
1 से 10 सितंबर - नवम चंद्रमा रहेगा। आय अच्छी बनी रहेगी, किंतु अज्ञात भय चिंता भी रहेगी। काम से जल्दी घर जाने की इच्छा रहेगी। नया कुछ करने का मन नहीं करेगा। समय व्यर्थ में बीतेगा। परिवार के लोग सपोर्ट करेंगे एवं 8-9 तारीख को परेशानियां कुछ ज्यादा रह सकती है। 10 को आराम रहेगा।
11 से 20 सितंबर - चंद्र का गोचर राशि में रहेगा। यह समय सब प्रकार से उत्तम रहेगा। आय में वृद्धि के साथ रुके कार्य में गति आएगी। विरोधी के स्वर नीचे होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। विद्यार्थी को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी के लिए नए आफर आ सकते हैं।
21 से 30 सितंबर - गुरु के अलावा अन्य किसी ग्रह की दृष्टि नहीं है। लाभ की वृद्धि बनी रहेगी। परिवार एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में तरक्की एवं कार्य का विस्तार होगा। नए काम की प्राप्ति संभव है। कारोबारी यात्रा सफल होगी। रोगों में आराम रहेगा। सब प्रकार के सुख प्राप्त होंगे।नौकरी - जॉब में मन मुश्किल से लगेगा। मन में जिम्मेदारियों से भागने वाला भाव रहेगा। शुरुआती 10 दिन अच्छे नहीं रहेंगे फिर धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी।
व्यापार - व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। लेकिन, किसी पर आंखें मूंद कर भरोसा ना करें। आश्वासन टूट सकते हैं। आत्मनिर्भर होकर ही काम करेंगे तो लाभ मिलेगा।
परिवार - परिवार का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। संतान से संबंध अच्छे रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। मित्रों से भी आपको सहयोग मिलेगा।
सेहत - सेहत में सब ठीक रहेगा लेकिन आप पर निराशा और आलस्य हावी हो सकता है। अतः थोड़ा मेडिटेशन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
दाम्पत्य - जीवनसाथी से थोड़ा तनाव रह सकता है। किसी मुद्दे पर आपसी सहमति नहीं बन पाएगी। माह के अंत में सब ठीक हो सकता है।
सम्पत्ति - सम्पत्ति को लेकर कोई रिस्क ना लें। आपके लिए अभी समय थोड़ा इंतजार करने का है। अगर कोई कानूनी विवाद है तो उसको टालने का प्रयास करें।उपाय -
प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
हनुमान मंदिर में गुड़-चने का भोग लगाएं। -
कुंभ
1 से 10 सितंबर - सूर्य, बुध, शुक्र एवं मंगल की दृष्टि है। भाग्य का साथ बना रहेगा। चंद्र के अष्टम होने से आरंभ में कुछ कठिनाई होगी, लेकिन 3 तारीख से सब कुछ अनुकूल होने लगेगा। आस-पास के लोग कुछ परेशान कर सकते हैं। विवाद होने की संभावना है। यात्रा में भी परेशानी आ सकती है।
11 से 20 सितंबर - चंद्र द्वादश रहेगा। यात्रा में परेशानी आ सकती है। सावधानी रखें। अनावश्यक विवाद होंगे। आय बेहतर बनी रहेगी। नए संपर्क लाभदायी रहेंगे। दुःख दिलाने वाले समाचार भी मिल सकते हैं। मित्रों से सहयेाग की कमी रहेगी। मंगल की दृष्टि बनी रहेगी।
21 से 30 सितंबर - मंगल की दृष्टि समाप्त होगी। स्थायी धन संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। कारोबारी साझेदार भी ठीक ढंग से कार्य नहीं करेंगे। प्रेम में प्रस्ताव विफल होंगे एवं जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में लक्ष्य की प्राप्ति होगी। 25 के बाद से समय मे सुधार होगा एवं अनुकूलता प्राप्त होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा एवं काम सफल होंगे।नौकरी - नौकरी के लिए समय ठीक है। काम में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। महीने के मध्य में परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल हो सकती हैं। लाभ मिलेगा। काम पूरे होंगे।
व्यापार - व्यापार में लाभ के मौके आएंगे। कारोबारी यात्रा में थोड़ा नुकसान हो सकता है। साझेदारों से भी विवाद हो सकता है। माह के अंतिम दिनों में लाभ के योग बनेंगे।
परिवार - परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। कोई अज्ञात चिंता रहेगी लेकिन सहयोग पूरा मिलेगा। संतान से अच्छी खबर मिलेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
सेहत - सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
दाम्पत्य - जीवन साथी से आपको सहयोग मिलेगा। समर्पण और समर्थन का भाव रिश्ते में रहेगा। कोई अच्छी सूचना मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे।
सम्पत्ति - आपके लिए सम्पत्ति में इस समय लाभ कम है। कोई विवाद हो सकता है। कानूनी उलझनों में फंसने के योग हैं सो, अपनी योजनाओं को थोड़े दिनों टालने का प्रयास करें।उपाय -
भगवान राम के दर्शन करें।
रुद्राष्टकम का पाठ करें। -
मीन
1 से 10 सितंबर - चंद्र की सप्तम दृष्टि से माह आरंभ होगा। समय अच्छा रहेगा। 3-4 तारीख को आय में गिरावट हो सकती है। व्यापार भी मध्यम रहेगा। नौकरी में अधिकारी परेशान कर सकते हैं। 5 तारीख से समय अनुकूल हो जाएगा। कार्य का विस्तार होगा। शत्रु पीछे हटेंगे। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी।
11 से 20 सितंबर - गुरु की दृष्टि प्राप्त हो रही है। समय सब प्रकार से अच्छा जा रहा है। कार्य विस्तार के साथ लाभ की प्राप्ति भी होगी। परिवार अनुकूल रहेगा एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। नए लोगों से लाभदायी सपंर्क होगा। प्रेम में सफलता एवं जीवन साथी अनुकूल रहेगा। व्यापार बढ़िया होता जाएगा।
21 से 30 सितंबर - 23-24 को चंद्रमा चतुर्थ रहेगा, किंतु इससे कोई ज्यादा फर्क पड़ेगा नहीं। 25 से पुन: कार्य में गति आ जाएगी एवं समयनुसार सभी कार्य सिद्ध हो जाएंगे। लाभ की वृद्धि एवं व्यापार में तरक्की होगी। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संपर्कों से लाभ मिलेगा एवं नए मित्र प्राप्त होंगे।नौकरी - शुरुआत में बॉस आपका विरोध करेंगे। काम का अत्यधिक दबाव रहेगा। धीरे-धीरे आपको राहत मिलेगी। कुछ अच्छी जिम्मेदारी आपके हिस्से में आएगी। दफ्तर के विरोधी परास्त होंगे।
व्यापार - महीने की शुरुआत में बिजनेस मंदा रहेगा लेकिन धीरे-धीरे उसमें सुधार होता जाएगा। महीने के दूसरे पखवाड़े में आपको अच्छी आय मिलेगी। कोई नया सम्पर्क भी होगा।
परिवार - परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। कोई अच्छा अवसर आएगा जो आपको एकसाथ रखेगा। मांगलिक उत्सव रहेगा। संतान से प्रेम मिलेगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा।
सेहत - आपके लिए इस महीने कुछ थकाने वाली यात्राएं होंगी, जिनसे आपको थोड़ा तनाव महसूस होगा। शेष समय हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा।
दाम्पत्य - जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। नवविवाहितों के लिए थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति रहेगी लेकिन आपसी मधुरता लगातार बढ़ेगी। प्रेमियों के लिए समय विपरीत हो सकता है।
सम्पत्ति - सम्पत्ति से जुड़ा कोई भी निर्णय अगर लेना हो तो आपको महीने आखिरी 15 दिनों का इंतजार करना चाहिए। इस दौरान कुछ लाभ की स्थिति बन सकती है।उपाय -
भगवान दत्तात्रेय के दर्शन करें।
गुरुजनों और बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।