टेनिस / ऑस्ट्रेलिया पहले एटीपी कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, रूस भी जीता

ऑस्ट्रेलियाई निक किर्गियोस ने केमरोन नोरी को 6-2, 6-2 से हराया।

  • ऑस्ट्रेलिया ने एक रोमांचक मुकाबले में ब्रिटेन को 2-1 से हराया
  • निक किर्गियोस ने केमरोन नोरी और डेन इवांस ने एलेक्स मिनयोर को मात दी
  • रूस भी अर्जेंटीना को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा

Dainik Bhaskar

Jan 10, 2020, 08:27 AM IST

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया और रूस ने पहले एटीपी कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने एक रोमांचक मुकाबले में ब्रिटेन को 2-1 से हराया। पहले सिंगल्स में निक किर्गियोस ने केमरोन नोरी को 6-2, 6-2 से हराकर ऑस्ट्रेलिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह मुकाबला 72 मिनट तक चला। दूसरे सिंगल्स में ब्रिटेन के डेन इवांस ने एलेक्स मिनयोर को 7-6, 4-6, 7-6 से हराया। यह मुकाबला 3 घंटे 24 मिनट तक चला। यह टूर्नामेंट का सबसे लंबा मैच है।

इसके बाद डबल्स के मुकाबले में किर्गियोस-मिनयोर की जोड़ी ने जेमी मरे-जो सालिसबरी को तीन सेट में 3-6, 6-3, 18-16 से हराया। अंतिम सेट में एक समय ब्रिटेन की जोड़ी 11-10 से आगे थी और मैच पॉइंट होने के बाद मरे ने आसान शॉट नेट पर मार दिया। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने अंत में 18-16 से जीत हासिल कर मैच अपने नाम किया। एक अन्य क्वार्टर फाइनल में रूस ने अर्जेंटीना को 3-0 से हराया।

Share
Next Story

वेटलिफ्टिंग / मीराबाई चानू ने कहा- ट्रेनिंग में क्षमता से 70-75% ज्यादा वजन उठा रही, वेट कंट्रोल के लिए अलग से खाना बनता है

Next