4-डे टेस्ट / कोहली के बाद कोच शास्त्री भी प्रस्ताव के विरोध में, कहा- यह बकवास है, टॉप- 6 टीमों को इस प्रयोग में शामिल न करें

रवि शास्त्री ने कहा- खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए वनडे और टी-20 हैं। (फाइल)

  • रवि शास्त्री ने कहा- टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए शीर्ष-6 टीमों के बीच ज्यादा मैच होने चाहिए
  • श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर ने भी शास्त्री का समर्थन किया, कहा-टेस्ट से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए
  • विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर के अलावा कई दिग्गज 4-डे टेस्ट का विरोध कर चुके हैं

Dainik Bhaskar

Jan 09, 2020, 04:54 PM IST

खेल डेस्क. भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी 4-डे टेस्ट के प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने सीएनएन न्यूज-18 को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘‘4 दिवसीय टेस्ट का प्रस्ताव बकवास है। अगर इस पर अमल हुआ तो भविष्य मेंवनडे की तर्ज पर सीमित ओवरों के टेस्ट होंगे। पांच दिवसीयटेस्ट में बदलाव की जरूरत नहीं है। अगर आईसीसी इसमें छेड़छाड़ करना भी चाहती है, तो टेस्ट खेलने वाली टॉप-6 टीमों को इससे बाहर रखना चाहिए। इन्हें पांच दिवसीय टेस्ट खेलने देने चाहिए जबकि रैंकिंग में नीचे की 6 टीमें 4-डे टेस्ट खेल सकती हैं।’’


भारतीय कोचने डे-नाइट टेस्ट को लेकर कहा कि अभी शुरुआत हुई। आईसीसी को इसके लिए उपयुक्त गेंद लानी चाहिए। मुझे लगता है कि पिंक बॉल फिरकी गेंदबाजों को मदद नहीं देती। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को पहले इसमें सुधार करना चाहिए। डे-नाइट टेस्ट अभी भी जांच की प्रक्रिया से गुजर रहा है।

टेस्ट में खिलाड़ी कीमानसिक मजबूती की परीक्षा होती है : मिकी आर्थर

श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर भी शास्त्री के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने भी इस प्रस्ताव का विरोध किया है।

आर्थर ने कहा, ‘‘खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। क्योंकि इसमें मानसिक, शारीरिक और तकनीकी तौर पर खिलाड़ी की काबिलियत की असल परीक्षा होती है। खासतौर पर जब नतीजे आखिरी दिन आते हैं।’’

मौजूदा और पू्र्व खिलाड़ी 4-डे टेस्ट का विरोध जता चुके

चार-दिवसीय टेस्ट को लेकर क्रिकेट बिरादरी बंटी नजर आ रही है। कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी आईसीसी के इस प्रस्ताव का विरोध कर चुके हैं। इसमें सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, शोएब अख्तर, रिकी पॉन्टिंग, ग्लेन मैक्ग्राथ, जस्टिन लेंगर और इयान बॉथम शामिल हैं। ये सभी इस बदलाव को लेकर अपनी नाखुशी जता चुके हैं।

आईसीसी ने रखा था प्रस्ताव
इससे पहले आईसीसी ने 30 दिसंबर को ये प्रस्ताव रखा था कि पांच दिन के टेस्ट को चार दिन का कर दिया जाए। इससे कैलेंडर ईयर में सीमित ओवरों के मैच के लिए ज्यादा समय मिलेगा। आईसीसी इसे 2023-31 के फ्यूचर टूर प्लान में शामिल करना चाहता है।

Share
Next Story

बयान / कोच रवि शास्त्री ने कहा- धोनी वनडे से संन्यास ले सकते हैं, आईपीएल में अच्छा खेले तो टी-20 वर्ल्ड कप के दावेदार होंगे

Next

Recommended News