क्रिकेट / ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट सीमित ओवरों में दो हैट्रिक लेने वाली पहली महिला

मेगन शट।

  • मेगन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50वें ओवर में हैट्रिक ली
  • उन्होंने इसी साल टी-20 में भारत के खिलाफ हैट्रिक ली थी

Dainik Bhaskar

Sep 12, 2019, 01:05 PM IST

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया की महिला तेज गेंदबाज मेगन शट सीमित ओवरों में दो हैट्रिक लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगुआ में खेले गए तीन वनडे की सीरीज के तीसरे मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। शट ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में हैट्रिक लेने वाली पहली महिला भी बन गईं। उन्होंने इससे पहले टी-20 में भारत के खिलाफ पिछले साल मार्च में हैट्रिक हासिल की थी। शट की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया।

महिला वनडे में अब तक 11 गेंदबाजों ने हैट्रिक ली

  1. महिला वनडे में ये 11वीं हैट्रिक है। इससे पहले इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की दो-दो गेंदबाजों ने हैट्रिक ली थी। आयरलैंड, नीदरलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश की एक-एक गेंदबाजों को यह उपलब्धि हासिल है। महिला वनडे में पिछली हैट्रिक इसी साल मई में दक्षिण अफ्रीका की मसाबाता क्लास ने पाकिस्तान के खिलाफ ली थी।

  2. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट पर 180 रन बनाए। उसके लिए किशोना नाईट ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। मेगन शट ने 50 ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर शिनेले हेनरी, करिश्मा रामहैरेक और एफी फ्लेचर को आउट कर हैट्रिक पूरी की। उनके अलावा जॉर्जिया बेयरहैम और एश्ले गार्डनर ने दो-दो विकेट लिए।

  3. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 31.1 ओवर में 2 विकेट पर 182 रन बना लिए। उसके लिए एलिसा हिली ने 62 रन की पारी खेली। कप्तान मेग लेनिंग 58 और एलिस पैरी 33 रन बनाकर नाबाद रहीं। रिचेन हेन्स ने 19 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान स्टेफनी टेलर और एफी फ्लेचर ने एक-एक विकेट लिए।

     

Share
Next Story

क्रिकेट / श्रीलंका के खेल मंत्री ने कहा- हम पर भारत का कोई दबाव नहीं, पाक को उसके देश में हरा सकते हैं

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News

Recommended News