कैरेबियन प्रीमियर लीग / क्रिस गेल का 22वां टी-20 शतक, मैच में रिकॉर्ड 37 छक्के लगे

क्रिस गेल।

  • गेल की टीम जमैका थालावाज ने 241 रन बनाए, गेल ने 116 रन की पारी खेली
  • सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियॉट्स ने 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया

Dainik Bhaskar

Sep 12, 2019, 10:46 AM IST

बासेतेरे. कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में जमैका थालावाज और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियॉट्स के बीच मैच में तमाम रिकॉर्ड टूट गए। जमैका ने 20 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बना दिए। क्रिस गेल ने 7 चौके, 10 छक्के की मदद से 62 गेंद पर 116 रन बनाए। ये उनके टी-20 करियर का 22 वां शतक है। जवाब में सेंट किट्स ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल भी कर लिया। ये टी-20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है। डेवॉन थॉमस ने 71 रन बनाए। मैच में दोनों टीमों को मिलाकर कुल 37 छक्के लगे। ये किसी भी टी-20 मैच का रिकॉर्ड है।

टी-20 में शतक: किसी और के गेल से आधे शतक भी नहीं

बल्लेबाज देश शतक
क्रिस गेल विंडीज 22
माइकल क्लिंजर ऑस्ट्रेलिया 8
एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 7

Share
Next Story

एशेज / पांचवां टेस्ट आज से, कोई ऑस्ट्रेलियाई कप्तान 18 साल बाद एशेज हारे बिना इंग्लैंड से लौटेगा

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News