- टीम इंडिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए, वेस्टइंडीज पहली पारी में 117 रन ही बना सकी
- टीम इंडिया ने दूसरी पारी 168/4 के स्कोर पर घोषित की, विंडीज को 468 का टारगेट मिला
- पहली पारी में भारत के लिए शतक लगाने वाले हनुमा विहारी मैन ऑफ द मैच चुने गए
- पहली पारी में जसप्रीतबुमराह ने छह और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए, इस दौरान बुमराह ने अपनी हैट्रिक पूरी की
Dainik Bhaskar
Sep 03, 2019, 12:42 AM ISTजमैका.भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 257 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली। यह पहली बार है जब भारत ने विंडीज टीम को लगातार चार टेस्ट मैच हराए। इससे पहले 2013 से 2016 के बीच टीम इंडियाने विंडीज को लगतातार तीन टेस्ट हराए थे।
भारत ने पहली पारी में ली थी 299 रन की बढ़त
भारत ने पहली पारी में हनुमा विहारी के शतक और इशांत शर्मा के अर्धशतक की बदौलत416 रन बनाए थे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम पहली पारी में 117 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने हैट्रिक समेत छह विकेट हासिल किए। इस तरह पहली पारी में भारत को विंडीज पर 299 रन की बढ़त मिल गई थी।
दूसरी पारी में 210 पर ऑल आउट हुई विंडीज टीम
भारत ने दूसरी पारी 168/4 के स्कोर पर ही घोषित कर दी थी। इस तरह विंडीज टीम को 468 रन का लक्ष्य मिला था। दूसरी पारी में विंडीज टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उसके दोनों सलामी बल्लेबाज ब्रैथवेट और कैम्पबेल जल्दी आउट हो गए। रोस्टन चेज और शिमरॉन हेटमायर 100 रन से पहले ही अपने विकेट गंवा बैठे। कप्तान जेसन होल्डर (39)ने कुछ संघर्ष किया। लेकिन जडेजा ने उन्हें आउट कर विंडीज की पारी समेट दी।जडेजा और शमी ने दूसरी पारी में 3-3 विकेट लिए।
एक सीरीज में विंडीज का सबसे कम बल्लेबाजी औसत
| औसत | बनाम | साल |
| 14.95 | भारत | 2019 |
| 15.77 | श्रीलंका | 2005 |
| 15.80 | ऑस्ट्रेलिया | 2015 |
| 16.10 | इंग्लैंड | 1928 |
| 16.72 | बांग्लादेश | 2018/19 |
टेस्ट मैच जीतने में कोहली ने धोनी को पीछे किया
कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 48टेस्ट में 28वीं जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही वेभारत के सबसे सफल कप्तान बन गए। इससे पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंहधोनी की कप्तानी में भारतीय टीम 60 में से 27टेस्ट जीती थी।
| कप्तान | कुल टेस्ट | कुल जीत |
| विराट कोहली | 47 | 27 |
| एमएस धोनी | 60 | 27 |
| सौरव गांगुली | 49 | 21 |
| मो. अजहरुद्दीन | 47 | 14 |
विदेशी जमीन पर भी जीत के मामले में भी कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम विदेश में अब तक 13टेस्ट जीत चुकी है। गांगुली का रिकॉर्ड विदेश में 11 जीत का था।
| कप्तान | विदेश में टेस्ट | जीत |
| विराट कोहली | 26 | 13 |
| सौरव गांगुली | 28 | 11 |
| एमएस धोनी | 30 | 06 |
| राहुल द्रविड़ | 17 |
05 |
पंत के नाम 11 टेस्ट में50 डिसमिसल
दूसरी पारी में विंडीज के बल्लेबाज क्रेग ब्रैथवेट का कैच लेते ही ऋषभ पंत महज 11 टेस्ट में ही50 शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए। उनसे आगे सिर्फ मार्क बाउचर, जॉनी बेयरस्टो और टिम पेन हैं, जिन्होंने 10 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं एडम गिलक्रिस्ट ने अपने 11वें टेस्ट में 50 विकेट का रिकॉर्ड बनाया था। भारत के लिए इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 15 टेस्ट में 50 शिकार किए थे।
दूसरी पारी में रहाणे-विहारी ने दिखाया शानदार खेल
दूसरी पारी में भारतकी शुरुआत खराब रही। टीम के चार विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि, इसके बाद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (64) और हनुमा विहारी (53) ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। इस दौरान दोनोंके बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हुई।
बुमराह ने हैट्रिक ली
इससे पहलेबुमराह ने पहली पारी में हैट्रिक समेत कुल 6 विकेट लिए। यह उनके करियर की पहली हैट्रिक रही। टेस्ट मेंवे ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बन गए। इससे पहलेहरभजन सिंह और इरफान पठान ने हैट्रिक विकेट लिए थे।
भारत के लिए टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
| खिलाड़ी | बनाम | किनके विकेट लिए | वेन्यू | साल |
| हरभजन सिंह | ऑस्ट्रेलिया | पोटिंग, गिलक्रिस्ट, वॉर्न | ब्रिजटाउन | 2003 |
| इरफान पठान | पाकिस्तान | बट, यूनिस, यूसुफ | कराची | 2006 |
| जसप्रीत बुमराह | वेस्टइंडीज | ब्रावो, ब्रूक्स, चेज | किंगस्टन | 2019 |
वेस्टइंडीज में यह तीसरी टेस्ट हैट्रिक
| खिलाड़ी | बनाम | वेन्यू | साल |
| जर्मेन लॉसन | ऑस्ट्रेलिया | ब्रिजटाउन | 2003 |
| मैथ्यू होगार्ड | वेस्टइंडीज | ब्रिजटाउन | 2004 |
| जसप्रीत बुमराह | वेस्टइंडीज | किंगस्टन | 2019 |
स्कोरकार्ड : वेस्टइंडीज पहली पारी
| बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
| क्रेग ब्रैथवेट कै. पंत बो. बुमराह | 10 | 38 | 1 | 0 |
| जॉन कैम्पबेल कै. पंत बो. बुमराह | 2 | 16 | 0 | 0 |
| डैरेन ब्रावो कै. राहुल बो. बुमराह | 4 | 8 | 0 | 0 |
| शमर ब्रूक्स एलबीडब्ल्यू बो. बुमराह | 0 | 1 | 0 | 0 |
| रोस्टन चेज एलबीडब्ल्यू बो. बुमराह | 0 | 1 | 0 | 0 |
| शिमरॉन हेटमायर बो. शमी | 34 | 57 | 7 | 0 |
| जेसन होल्डर कै. (सब.) रोहित बो. बुमराह | 18 | 38 | 2 | 0 |
| जेहमार हैमिल्टन कै. कोहली बो. इशांत | 5 | 59 | 0 | 0 |
| रहकीम कॉर्नवॉल कै. रहाणे बो. शमी | 14 | 31 | 2 | 0 |
| केमार रोच कै. मयंक बो. जडेजा | 17 | 31 | 3 | 0 |
| शैनन गेब्रियल नाबाद | 0 | 3 | 0 | 0 |
रन : 117, ओवर : 33, एक्स्ट्रा : 13.
विकेट पतन : 9/1, 13/2, 13/3, 13/4, 22/5, 67/6, 78/7, 97/8,117/9, 117/10
गेंदबाजी : इशांत शर्मा: 10.5-3-24-1, जसप्रीत बुमराह: 12.1-3-27-6, मोहम्मद शमी: 13-3-34-2, रविंद्र जडेजा: 11.1-7-19-1.
स्कोरकार्ड : भारत पहली पारी
| बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
| लोकेश राहुल कै. कॉर्नवॉल बो. होल्डर | 13 | 26 | 2 | 0 |
| मयंक अग्रवाल कै. कॉर्नवॉल बो. होल्डर | 55 | 127 | 7 | 0 |
| चेतेश्वर पुजारा कै. ब्रूक्स बो. कॉर्नवॉल | 6 | 25 | 0 | 0 |
| विराट कोहली कै. हैमिल्टन बो. होल्डर | 76 | 163 | 10 | 0 |
| अजिंक्य रहाणे कै. हैमिल्टन बो. रोच | 24 | 55 | 4 | 0 |
| हनुमा विहारी कै. रोच बो. होल्डर | 111 | 225 | 16 | 0 |
| ऋषभ पंत बो. होल्डर | 27 | 65 | 2 | 1 |
| रविंद्र जडेजा कै. ब्रावो बो. कॉर्नवाल | 16 | 69 | 3 | 0 |
| इशांत शर्मा कै. हेटमायर बो. ब्रैथवेट | 57 | 80 | 7 | 0 |
| मो. शमी कै. हैमिल्टन बो. कॉर्नवॉल | 0 | 2 | 0 | 0 |
रन :416,ओवर :140.1,एक्स्ट्रा : 31.
विकेट पतन :32/1, 46/2, 115/3, 164/4, 202/5, 264/6, 302/7, 414/8, 416/9, 416/10
गेंदबाजी :केमार रोच: 30-9-77-1, शेनॉन गेब्रियल: 21-4-74-0, जेसन होल्डर: 32.1-9-77-5, रहकीम कॉर्नवाल: 41-10-105-3, रोस्टन चेज: 14-4-45-0, क्रेग ब्रैथवेट: 2-0-8-1