उपलब्धि / इशांत एशिया के बाहर सबसे ज्यादा 156 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज, कपिल देव को पीछे छोड़ा

इशांत शर्मा।

  • कपिल देव ने 45 टेस्ट में 155 विकेट लिए थे, इशांत ने उन्हेंपीछे छोड़ने के लिए 46 टेस्टलिए
  • एशिया के बाहर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में जहीर खान तीसरे स्थान पर हैं, उन्हें 38 टेस्ट में 147 विकेट लिए

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 10:22 PM IST

खेल डेस्क. वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के दूसरे मुकाबले में इशांत शर्मा ने विंडीज की पहली पारी में एक विकेट अपने नाम किया। उन्होंने जमैक के सबीना पार्क में जेहमार हैमिल्टन को पवेलियन भेजा था। इस विकेट के साथ ही इशांत एशिया के बाहर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए। उनके 46 टेस्ट में 156 विकेट हो गए। उन्होंने पूर्व कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल ने 45 टेस्ट में 155 विकेट लिए थे।

इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए इशांत ने कपिल देव की तुलना में एक तीन पारी ज्यादा लिए। पूर्व भारतीय कप्तान ने 77 पारी में 155 विकेट लिए थे। दूसरी तरफ इशांत ने 80 पारियों में गेंदबाजी की। वे एशिया के बाहर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीयगेंदबाजों की लिस्टमें दूसरे नंबर पर आ गए। उनसे आगे पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने 50 टेस्ट में 200 विकेट लिए थे।

भारत ने वेस्टइंडीज को 468 रन का लक्ष्य

जमैका टेस्टके तीसरे दिन विंडीज की पहली पारी 117 रन पर खत्म हुई। इससे पहले भारत ने 416 रन बनाए थे। पहली पारी में 299 रन की बढ़त मिलने के बाद भी भारत ने मेजबान को फॉलोऑन नहीं खिलाया। भारत ने 4 विकेट पर 168 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी और मेजबान को जीत के लिए 468 रन का लक्ष्य दिया है।

एशिया के बाहर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय

खिलाड़ी गेंदबाजी स्टाइल टेस्ट पारी विकेट
अनिल कुंबले स्पिनर 50 92 200
इशांत शर्मा तेज गेंदबाज 46 80 156
कपिल देव तेज गेंदबाज 45 77 155
जहीर खान तेज गेंदबाज 38 66 147
बिशन सिंह बेदी स्पिनर 34 58 123

Share
Next Story

क्रिकेट / युवराज ने विंडीज के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले बुमराह की तारीफ की, कहा- वे पीढ़ी के बेस्ट गेंदबाज

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News

Recommended News