बयान / भारतीय कोच रवि शास्त्री ने सीएए पर कहा- भारतीय के तौर पर सोचें, भविष्य में इसका फायदा होगा

शास्त्री ने कहा-सीएए से भविष्य में हर भारतीय को फायदा होगा। (फाइल)

  • शास्त्री ने कहा- सरकार काफी-सोच समझकर यह कानून लाई होगी, इसलिए लोगों को धैर्य रखना चाहिए
  • शास्त्री के मुताबिक, अगर सीएए में बदलाव की जरूरत होगी, तो सरकार जरूरी कदम जरूर उठाएगी

Dainik Bhaskar

Jan 09, 2020, 08:25 PM IST

खेल डेस्क.भारतीय क्रिकेट टीम के कोच मुख्य रवि शास्त्री ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)को लेकर हो रहे विरोध के बीच लोगों से सयंम बरतने की अपील की है। उन्होंने सीएनएन-न्यूज 18 से बात करते हुए कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार ने इस कानून को लाने का फैसला काफी सोच विचार के बाद किया होगा। लोगों को धैर्य रखना चाहिए। इस कानून के लागू होने से काफी सकारात्मक चीजें देखने को मिलेंगी।’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘उन्हें विश्वास है कि भविष्य में सीएएकाफी फायदे होंगे। आप इसे एक भारतीय के तौर पर देखें। अब इस कानून पर अमल का वक्त है। मुझे उम्मीद है कि अगर कुछ बातें बदलने लायक होंगी, तो सरकार जरूर बदलाव करेगी।

शास्त्री ने कहा- मैं भारतीय के तौर पर सोचता हूं

इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मैं 18 साल की उम्र में देश के लिए खेला, मेरी टीम में सभी तरह के लोग रहे, जो अलग-अलग जाति और धर्मों से आते थे। लेकिन सभी भारतीय थे। इसलिए मैं भारतीय के तौर पर सोचता हूं। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि कुछ लोगों को अपनी नागरिकता खोने का डर सता रहा है तो उन्होंने कहा, ‘‘मैंने गहराई से इसे नहीं पढ़ा है, लेकिन वही कह रहा हूं, जो मुझे लगता है। हर भारतीय को संयम के साथ सोचना चाहिए, इसमें हर किसी का फायदा है।’’

विराट कोहली ने सीएए पर कुछ भी कहने से इनकार किया था

इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली से गुवाहाटी-20 से पहले जब सीएए से जुड़ा सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। तब विराट ने कहा था, मैं ऐसे मामले पर गैरजिम्मेदार नहीं होना चाहता, जिस पर दोनों पक्षों की राय काफी मुखर है। मैं तब तक इस पर कुछ नहीं कह सकता, जब तक मेरे पास इसकी पूरी जानकारी नहीं है। क्योंकि आप इस मसले पर कुछ और दूसरे कुछ कहेंगे। ऐसे में मैं किसी बात में नहीं उलझना चाहता जिसके बारे में मुझे पूरी जानकारी नहीं है।

Share
Next Story

तीसरा टी-20 / भारत-श्रीलंका मैच आज, टीम इंडिया के पास 8 साल बाद पुणे में जीतने का मौका

Next

Recommended News