एशेज / स्मिथ के नाम सीरीज में 671 रन, आखिरी टेस्ट में ब्रैडमैन का 89 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (फाइल फोटो)

  • तीन टेस्ट मैचों की पांच पारी में स्मिथ ने 671 रनबनाए, तीन शतक लगाया
  • ब्रैडमैन ने एक सीरीज में सबसे ज्यादा 974 रन बनाए थे, स्मिथ उनसे 304 रन पीछे

Dainik Bhaskar

Sep 11, 2019, 06:27 PM IST

खेल डेस्क. एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच ओवल मैदान पर 12 सितंबर से खेला जाएगा। ये मैच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के लिए बेहद खास रहने वाला है। वे304 रन बनाकर सर डॉन ब्रैडमैन का 89 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। ब्रैडमैन 1930 मेंपांच मैचकी सीरीज में 974 रन बनाए थे। येएशेज के साथ-साथ किसी भी टेस्ट सीरीज में एक बल्लेबाजद्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

स्मिथ ने इंग्लैंड में जारी एशेज सीरीज के तीन टेस्ट में 134.20 के औसत से 671 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक, दो शतक और दो अर्द्धशतक लगाए। खास बात ये है कि कन्कशन की वजह से वे दूसरे टेस्ट की दूसरी इनिंग नहीं खेल सके थे। वेतीसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए थे, लेकिन इसके बाद भी वे फिलहाल इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अब ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें आखिरी टेस्ट मैच में 304 रन और बनाने होंगे।

बैन के बाद की जबरदस्त वापसी

मार्च 2018 में बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद स्मिथ पर 12 महीने का प्रतिबंध लगा था। जिसके बाद लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने के बाद उन्होंने अगस्त 2019 में ही एशेज से वापसी की है। एशेज शुरू होने के वक्त वे टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर थे। इसके बाद जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ना केवल उन्होंने खूब रन बनाए, बल्कि विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए दोबारा टेस्ट रैंकिंग में अपनी नंबर एक पोजिशन भी हासिल कर ली। इस दौरान विराट करीब 13 महीने तक नंबर 1 बल्लेबाज बने रहे। हालांकि, स्मिथ अब भारतीय कप्तान से 34 रेटिंग प्वाइंट्स आगे हो गए हैं।

एशेज 2019 में स्मिथ का प्रदर्शन

टेस्ट कहां रन
पहला बर्मिंघम 144 और 142
दूसरा लॉर्ड्स 92
तीसरा लीड्स नहीं खेल सके
चौथा मैनचेस्टर 211 और 82

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज सीरीज मैच पारी कुल रन औसत 100 50
सर डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) एशेज 1930 (इंग्लैंड Vs ऑस्ट्रेलिया) 5 7 974 139.14 4 0
वैली हेमंड (इंग्लैंड) एशेज 1928-29 (ऑस्ट्रेलिया Vs इंग्लैंड) 5 9 905 113.12 4 0
मार्क टेलर (ऑस्ट्रेलिया) एशेज 1989 (इंग्लैंड Vs ऑस्ट्रेलिया) 6 11 839 83.9 2 5
नील हार्वे (ऑस्ट्रेलिया) ऑस्ट्रेलिया Vs द.अफ्रीका 1952-53 5 9 834 92.66 4 3
विवियन रिचर्ड्स (वेस्ट इंडीज) विस्डन ट्रॉफी 1976 (इंग्लैंड Vs वेस्ट इंडीज) 4 7 829 118.42 3 2

Share
Next Story

क्रिकेट / सीपीएल में शाहरुख की टीम की लगातार तीसरी जीत, सेलिब्रेशन में ब्रावो के साथ मिलकर किया लुंगी डांस

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News

Recommended News