क्रिकेट / विराट ने धोनी के सामने सिर झुकाने वाली फोटो शेयर की, यूजर्स लगाने लगे धोनी के संन्यास की अटकलें

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली।

  • विराट ने 2016 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच का फोटो शेयर किया
  • उस मुकाबले में कोहली ने नाबाद 82 और धोनी ने नाबाद 18 रन की पारी खेली थी

Dainik Bhaskar

Sep 12, 2019, 05:41 PM IST

खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वे धोनी के सामने घुटने के बल सिर झुकाए बैठे दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर तीन साल पहले टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफहुए मैच के बाद की है। इसे शेयर करते हुए विराट ने लिखा, 'एक ऐसा मैच जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। विशेष रात, जब इस आदमी ने मुझे ऐसे दौड़ाया था, जैसे मेरा फिटनेस टेस्ट हो रहा हो।'

विराट के इस फोटो के शेयर करते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स धोनी के संन्यास लेने संबंधी अटकलें लगाने लगे, साथ हीविराट के इस ट्वीट करने की वजह पूछने लगे। फैंस को लगा कि धोनी ने टीम को अपने रिटायरमेंट से जुड़ा कोई हिंटदिया होगा, जिसकी वजह से विराट ने ऐसा ट्वीट किया।

14 ओवर में भारत के 4 विकेट गिर गए थे

भारत मोहाली में खेले गए उस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा था। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 160 रनबनाए थे। जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया था। मैच में 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब भारत का चौथा विकेट गिरा था, तब जीत के लिए 36 गेंदों पर 67 रन की जरूरत थी। ऐसे में जरूरी रन रेट बढ़ने की वजह से टीम दबाव में थी। उस वक्त विराट 30 गेंदों पर 35 रन बनाकर खेल रहे थे और अगले बल्लेबाज के रूप में कप्तान धोनी मैदान पर उतरे।उन्होंने लगातार स्ट्राइक रोटेट की और तेजी से रन बनाए। इस दौरान विराट ने अगली 21 गेंदों पर 47 रन बना दिए। इसके बाद भारतीय टीम ये मैच जीत गई थी। विराट ने 51 गेंदपर नाबाद 82 रन और धोनी 10 गेंद पर नाबाद 18 रन बनाए।

विराट ने तब भी धोनी की तारीफ की थी

27 मार्च 2016 को हुएउस मैच की क्लोजिंग सेरेमनी में भी विराट ने धोनी का जिक्र करते हुए उनकी तारीफ की थी। उन्होंनेकहा था, 'धोनी ने मुझे शांत रखा, हम विकेट के बीच हमेशा अच्छा दौड़ते हैं, हमारे बीच एक समझ है, इसलिए ही आप जिम में ट्रेनिंग लेते हैं और तभी आपको वो फिटनेस मिलती है, जिसकी जरूरत आज पड़ी। इस पारी को मैं अपनी शीर्ष तीन पारियों में रखूंगा, शायद फिलहाल तो सबसे ऊपर क्योंकि मैं थोड़ा भावुक हूं।'

विराट के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट्स आए

Share
Next Story

कैरेबियन प्रीमियर लीग / क्रिस गेल का 22वां टी-20 शतक, मैच में रिकॉर्ड 37 छक्के लगे

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News

Recommended News