क्रिकेट / युवराज ने विंडीज के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले बुमराह की तारीफ की, कहा- वे पीढ़ी के बेस्ट गेंदबाज

युवराज सिंह।

  • मैं 365 की बजाय 60 दिन क्रिकेट खेलकर खुश हूं : युवराज सिंह
  • य़ुवराज ने कहा- बुमराह ने अपनी अलग पहचान बना ली है

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 11:39 AM IST

चंडीगढ़.देश को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले युवराज सिंह 365 की बजाय 60 दिन क्रिकेट खेलकर खुश हैं। उन्होंने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास लिया था। युवराज ने रविवार को चंढीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा किउन्होंने 20 साल तक क्रिकेट खेला। इस साल खेलने उन्हें बहुत कुछ दिया, लेकिन अब वे आराम महसूस कर रहे हैं। इस दौरान युवराज ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे इस पीढ़ी के बेस्ट गेंदबाजहैं।

युवराज ने कहा, ‘बुमराह ने अपनी अलग पहचान बना ली है। जमैका में खेले जा रहे टेस्ट में उन्होंने हैट्रिक ली।हमदोनों आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम में साथ रहे।पहली बार 2013 में मोहाली में रणजी मुकाबले के दौरान मैंने बुमराह की गेंदों का सामना किया था। चार ओवर में ही मुझे लगा था कि वे टीम इंडिया के लिए मैन विनर बनेंगे।’

‘कैरेबियन प्रीमियर लीग और बिग बैश लीग में खेल सकता हूं’

युवराज ने कहा, ‘मुझपर परफॉर्मेंस प्रैशर नहीं है।साल में 365 की बजाय 60 दिन क्रिकेट खेलकर खुश हूं।अभी हाल ही में कनाडा में टी-20 लीग खेला। वहां का अनुभव बेहतरीन रहा।उन्होंने कुछ अच्छी पारियां भी खेलीं। दिसंबर में कैरेबियन प्रीमियर लीग और बिग बैश लीग शुरू हो रही हैं,उन्हें वहां खेलने का मौका मिलेगा तो वे जरूर खेलेंगे।


शुभमन गिल की बैटिंग देखना पसंद है : युवराज
युवराज ने शुभमन गिल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘शुभमन स्पेशल टैलेंट है। काफी समय बाद मुझे ऐसा कोई युवा बल्लेबाज दिखा है, जिसकी बैटिंग देखने में मुझे मजा आता है। युवराज ने कहा कि उन्हें लगता है कि शुभमन को टीम इंडिया में होना चाहिए। शुभमन की उम्र अभी सिर्फ 19 साल है और उसे और ज्यादा मौके मिलने चाहिए।

युवराज सिंह
Share
Next Story

रिकॉर्ड / मलिंगा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, अफरीदी को पीछे छोड़ा

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News

Recommended News