न्यू लॉन्च / जियो गीगाफाइबर को चुनौती देने एयरटेल ने लॉन्च किया एक्सस्ट्रीम बॉक्स और स्टिक, कीमत 3999 रु.

  • डिवाइस के जरिए लाइव टीवी, ओटीटी ऐपऔर गेमिंग का आनंद लिया जा सकता है
  • एक्सस्ट्रीम बॉक्स के साथ 900 रुपए कीमत का एयपटेल एक्सट्रीम ऐप सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है
  • सेट टॉप बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई और स्टिक एंड्रॉयड 8 ओरिया पर चलता है

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 05:14 PM IST

गैजेट डेस्क. रिलायंस जियो से गीगा फाइबर को चुनौती देने के लिए भारती एयरटेल ने सोमवार को अपना एंड्रॉयड बेस्ट स्मार्ट सेट टॉप बॉक्स और स्टिक लॉन्च किया। इस सेट टॉप बॉक्स और स्टिक को एयरटेल एक्सस्ट्रीम नाम दिया गया है। इन दोनों में से किसी भी एक डिवाइस की मदद से आप 500 से ज्यादा टीवी चैनल, ओटीटी प्लेटफॉर्म और वीडियो गेम का आनंद ले सकते हैं।

  • 3999 रुपए है सेट टॉप बॉक्स और स्टिक की कीमत

    एयरटेल ने नए स्मार्ट सेट टॉप बॉक्स और स्टिक की कीमत 3,999 रुपए है। सेट टॉप बॉक्स के साथ 1 महीने की एचडी डीटीएच की मेंबरशिप मुफ्त दी जा रही है। इसके अलावा इसके साथ 999 रुपए कीमत का एयरटेल एक्सट्रीम ऐप सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। एयरटेल डिजिटल के मौजूदा ग्राहक सिर्फ 2,249 रुपए देकर एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स खरीद सकते हैं। एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप पर 400 से अधिक लाइव टीवी चैनल और 10 हजार से अधिक फिल्में और अलग-अलग भाषाओं में शो उपलब्ध हैं। एयरटेल रिटेल स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजन क्रोमा, विजय सेल्स से इन दोनों डिवाइस की खरीदा जा सकता है। एक्सस्ट्रीम स्टिक पर 30 दिनों का सब्सक्रिप्शन मुफ्त है। इसके बाद ग्राहकों को 999 रुपए की सालाना मेंबरशिप लेना होगा।

  • घर और बाहर दोनों जगह इस्तेमाल की जा सकती है एयरटेल स्टिक

    लॉन्चिंग इवेंट में एयरटेल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर आदर्श नायर ने बताया कि एयरटेल स्टिक को घर के अंदर या बाहर टीवी, पीसी या स्मार्टफोन पर कनेक्ट किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एयरटेल एक्सस्ट्रीम स्टिक एक ऐसा डिवाइस है जो किसी भी टीवी को स्मार्ट टीवी बना सकता है। इस डिवाइस की मदद से आप सिर्फ बोलकर अपने पसंदीदा कार्यक्रम या गेम्स का लुत्फ उठा सकते हैं। यह स्टिक एक प्लग एंड प्ले डिजाइन पर आधारित है और यह एंड्रॉयड 8.0 पर काम करता है। एयरटेल थैंक्स प्लेटिनम और गोल्ड ग्राहकों के लिए सदस्यता बिलकुल मुफ्त है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम स्टिक पर अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म का लुत्फ लिया जा सकता है।

Share
Next Story

USB हब / प्रीमियमएवी ने लॉन्च किया 7 USB पोर्ट वाला एडॉप्टर, चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर में आएगा काम

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News

Recommended News