- यूएस में आईफोन 8 के 128 जीबी स्टोरेज वर्जन की शुरुआती कीमत 36000 रुपए है
- भारत में आईफोन 8 के 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 44900 रु. और आईफोन 8 प्लस की कीमत 54900 रु. है
Dainik Bhaskar
Sep 12, 2019, 06:04 PM ISTगैजेट डेस्क. एपल ने मंगलवार (10 सितंबर) को अपनी नई आईफोन 11 सीरीज लॉन्च की। जिसके बाद कंपनी ने आईफोन XR,XS और 7 सीरीज समेत कई पुराने मॉडल्स की कीमतों में कटौती भी की। गुरुवार को एपल ने आईफोन 8 और 8 प्लस का 128 जीबी स्टोरेज वर्जन लॉन्च किया, इसी के साथ ही कंपनी ने इसकी 256 जीबी वर्जन को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। आईफोन 8 सीरीज के नए 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की शुरुआती कीमत 44,900 रुपए है। कंपनी ने एपल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसे अपडेट कर दिया है।
-
भारत में कीमत
-
आईफोन 8 और 8 प्लस के बेसिक स्पेसिफिकेशन