Dainik Bhaskar
Sep 12, 2019, 07:24 PM ISTगैजेट डेस्क. एपल ने मंगलवार को नई आईफोन 11 सीरीज लॉन्च की। इसमें आईफोन 11, 11 प्रो और 11 प्रो मैक्स शामिल है। बुधवार को आई इंडस्ट्री एनालिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक एपल ने आईफोन 11 को काफी उचित दाम और सही समय पर लॉन्च किया है क्योंकि फेस्टिव सीजन शुरू होने वाले है। ऐसे में कंपनी को काफी अच्छी रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। पिछले साल आईफोन XR को 12 सितंबर को लॉन्च किया था। फेस्टिव सीजन होने के कारण कंपनी का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था।
पिछले फेस्टिव सीजन में लॉन्च हुए आईफोन XR किया गया था। कीमत में कटौती और हैवी प्रमोशनल एक्टिविटी के कारण फोन की बिक्री में काफी इजाफा देखने को मिला था। आईफोन XR पर दिए गए प्रमोशनल ऑफर के कारण कंपनी ने इस साल की दूसरी तिमाही में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में दोबारा टॉप पोजीशन हासिल की थी।
फॉरेस्टर के वाइस प्रेसिडेंट और प्रिंसिपल एनालिस्ट थॉमस हुसोन के मुताबिक नई आईफोन रेंज आईफोन एक्स एडिशन का पावरफुल अपग्रेड वर्जन है। यह परफॉर्मेंस और फोटो-वीडियो एक्सपीरियंस के मामले में अन्य स्मार्टफोन से काफी आगे हैं। नए और पुराने आईफोन की कीमतें को देखते हुए कहा जा सकता है कि कंपनी अपनी प्रीमियम ब्रांड की पहचान को बनाए रखने में कामयाब होगी।
काउंटर प्वाइंट रिसर्च के असोसिएट डायरेक्टर तरुण पाठक का कहना है कि आइफोन 11 भारत में काफी अच्छा बिजनेस करेगी। मेरा मानना है कि एपल को एहसास हो गया था कि आईफोन XR की कीमत काफी ज्यादा है इसलिए कीमत में कटौती करके कंपनी ने दूसरी तिमाही में इसकी सेल्स को बढ़ा लिया।
-
वैरिएंट वाइस कीमत
-
आईफोन 11 प्रो और प्रो मैक्स
-
आईफोन 11
-
लॉन्चिंग के बाद इनकी कीमत में हुई कटौती