- कंपनी ने कहा कि एपल वॉच सीरीज 2 और 3 के एल्युमीनियम मॉडल के राउंड एज में क्रैक आ रहे हैं
- एलिजिबल यूनिट जिसमें क्रैक आए हो, उन्हें फ्री में रिप्लेस किया जाएगा - एपल
Dainik Bhaskar
Sep 02, 2019, 01:18 PM ISTगैजेट डेस्क. दिग्गज टेक कंपनी ने पिछले कुछ समय से एपल स्मार्टवॉच ने आ रही क्रैक की शिकायतों से परेशान है। जिसके बाद कंपनी ने कहा कि कुछ विषम परिस्थितियों में एल्युमीनियम मॉडल एपल स्मार्टवॉच सीरीज 2 और सीरीज 3 के राउंड एज में क्रैक आ रहे हैं। अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए कंपनी इन स्क्रीन को मुफ्त में बदलेगी।
कंपनी ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि एपल और एपल के ऑथोराइज्ड सर्विस प्रोवाइडर उन स्मार्टवॉच के स्क्रीन को फ्री में रिप्लेस करेंगी, जिनमें क्रैक जैसे समस्या आ रही है।2015 में मार्केट में आई एपल स्मार्टवॉच पिछले कुछ समय में कंपनी का काफी पॉपुलर प्रोडक्ट बन चुका है। यह वियरेबल बिजनेस का वह पार्ट है जिसने इस वित्तीय वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 39,566 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जो पहले से 48% ज्यादा है।