- फिलहाल इसे सिर्फ गूगल के इंटरप्राइस कस्टमर्स के लिए जारी किया जाएगा
Dainik Bhaskar
Sep 02, 2019, 03:38 PM ISTगैजेट डेस्क. गूगल जल्द ही अपने जीमेल यूजर्स के लिए नया फीचर जारी करने वाला है। इस नए फीचर के जरिए यदि कोई जीमेल यूजर्स छुट्टी पर है तो उस जीमेल या हैंगआउट चैट के जरिए संपर्क करने वाले अन्य यूजर्स को नोटिफिकेशन के जरिए अलर्ट मिल जाएगा कि वह छुट्टी पर है।
कंपनी ने कहा कि इस फीचर को फिलहाल सिर्फ जी-सुईट यानी गूगल इंटरप्राइस कस्टमर्स के लिए जारी किया जाएगा। इस फीचर को 16 सितंबर को ग्लोबली रोल आउट किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कुछ समय बाद इसे जीमेल के आम यूजर्स के लिए भी जारी किया जा सकता है।
कंपनी ने आगे कहा कि यूजर को कैलेंडर में 'आउट ऑफ ऑफिस (ओओओ)' एंट्री करनी होगी। जिसके बाद कोई भी अन्य यूजर जीमेल या हैंगआउट चैट के जरिए संपर्क करने की कोशिश करेगा तो इसे 'ओओओ' का स्टेट्स दिखाई देगा। वहीं, जीमेल भेजने वाले यूजर को कंपोस विंडो में आउट ऑफ ऑफिस का बैनर दिखाई देगा।अगर यूजर अन्य जी-सुईट ऐप में यह मैसेज शेयर नहीं करना चाहता, तो वह कैलेंडर सेटिंग में जाकर एक्सेस परमिशन में बदलाव भी कर सकता है।