प्राइस कट / आईफोन 11 सीरीज की लॉन्चिंग के साथ सस्ते हुए 6 पुराने मॉडल, कंपनी ने जारी की नई कीमतें

Dainik Bhaskar

Sep 11, 2019, 04:21 PM IST

गैजेट डेस्क. एपल ने नेक्स्ट जनरेशन आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स लॉन्च कर दिए हैं। भारत में इसकी बिक्री 27 सितंबर से शुरू होगी। इनकी कीमत 64,900 से लेकर 1,41,900 रुपए तक है। नए आईफोन की लॉन्चिंग के बाद कंपनी ने पुराने 6 आईफोन जैसे आईफोन XS, आईफोन XR, आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस, आईफोन 7 प्लस, आईफोन 7 की कीमतें कम कर दी हैं। नई कीमतें एपल की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड हो चुकी हैं। इन्हें जल्द ही ई-कॉमर्स वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर पर भी लागू कर दिया जाएगा।

आईफोन की नई कीमतें

मॉडल पुरानी कीमत नई कीमत
आईफोन XS 64GB 99,900 रुपए 89,900 रुपए
आईफोन XS 256GB 1,14,900 रुपए 1,03,900 रुपए
आईफोन XR 64GB 59,900 रुपए 49,900 रुपए
आईफोन XR 128GB 64,900 रुपए 54,900 रुपए
आईफोन 8 प्लस 64GB 69,900 रुपए 49,900 रुपए
आईफोन 8 64GB 59,900 रुपए 39,900 रुपए
आईफोन 7 प्लस 32GB 49,900 रुपए 37,900 रुपए
आईफोन 7 प्लस 128GB 59,900 रुपए 42,900 रुपए
आईफोन 7 32GB 39,900 रुपए 29,900 रुपए
आईफोन 7 128GB 49,900 रुपए 34,900 रुपए

वैरिएंट वाइस कीमत

आईफोन 11
64 जीबी 64,900 रुपए
128 जीबी 69,900 रुपए
256 जीबी 79,900 रुपए
आईफोन 11 प्रो
64 जीबी 99,900 रुपए
256 जीबी 1,13,900 रुपए
512 जीबी 1,31,900 रुपए
आईफोन 11 प्रो मैक्स
64 जीबी 1,09,900 रुपए
256 जीबी 1,23,900 रुपए
512 जीबी 1,41,900 रुपए

Share
Next Story

एपल / 'क्या-क्या जतन करते हैं तुम्हें क्या पता', आईफोन 11 की कीमत पर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शन

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News

Recommended News