- इसमें इलेक्ट्रिक मोटर दी है, जिसके चलते पैडल मारने में आसानी होती है
- ये पानी की सतह से करीब 1 फीट ऊंचाई पर चलती है
Dainik Bhaskar
Jan 09, 2020, 06:48 PM ISTगैजेट डेस्क. न्यूजीलैंड की कंपनी मंटा (Manta) ने लास वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में पानी के ऊपर चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है। इस बाइक का नाम मंटा 5 हाइड्रोफॉयलर XE-1 है। इस बाइक की खास बात है कि इसके कुछ पार्ट्स को अलग किया जा सकता है। जिसके चलते इसे पानी वाली जगह पर ले जाना आसान हो जाता है। ये पानी की सतह से करीब 1 फीट ऊंचाई पर चलती है।
इसमें एक हेंडल दिया है, जिसकी मदद से पानी में उसे मोड़ा जा सकता है। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर दी है, जिसके चलते पैडल मारने में आसानी होती है। इसमें लो, मीडियम और हाई के तीन राइडिंग मोड दिए हैं। लो मोड में ह्यूमन को पैडल मारने में ज्यादा एनर्जी लगाना पड़ती है। वहीं, मीडियम में मशीन और ह्यूमन बराबर एनर्जी लगाता हैं। जबकि, हाई मोड में ह्यूमन की एनर्जी कम लगती है। यदि इसकी बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है तब इसे पैडल की मदद से चलाया जा सकेगा।इस बाइक से पानी में एक घंटे के अंदर 19 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकता है। इसकी कीमत 7,490 डॉलर (लगभग 5,30,000 रुपए) है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग की जा सकती है।