रिपोर्ट / सैमसंग गैलेक्सी A90 हो सकता है कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

  • फोन में 6.7 इंच का एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा- रिपोर्ट
  • इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, सेल्फी के लिए इसमें 32MP कैमरा होगा
  • ग्लोबल मार्केट में मौजूद गैलेक्सी नोट 10+ 5G की कीमत 94 हजार रुपए है

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 04:24 PM IST

गैजेट डेस्क. साउथ कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग जल्द ही ए-सीरीज के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए90 लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कंपनी का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन होगा।

गैलेक्सी A90 में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर

  1. गैलेक्सी ए90 के बॉक्स की लीक तस्वीरें

     

  2. कुछ दिन पहले ही इसके रिटेल बॉक्स की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं जिसके मुताबिक इसमें फ्रंट पैनल पर पतले बेजल्स के साथ इंफिनिटी यू-डिस्प्ले और बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

  3. फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट होगा जो स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर हो सकता है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी का ऑनबोर्ड इंटरनल स्टोरेज मिलेगा, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

  4. रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 6.7 इंच का एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 48 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

  5. रिटेल बॉक्स के मुताबिक फोन सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा हालांकि बैटरी साइज के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी A90 5G फोन की लॉन्चिंग के बारे में कोई अनाउसमेंट नहीं किया है।

  6. ग्लोबल मार्केट में मौजूद सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ के 5जी वर्जन की कीमत 94 हजार रुपए है। इसी के चलते कंपनी कम कीमत के 5जी फोन बाजार में उतारना पर विचार कर रही है।

Share
Next Story

Tech News / OnePlus का है भारत से खास रिश्ता, जानिए भारतीय ग्राहकों के लिए क्या है OnePlus की अनोखी पेशकशें

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News

Recommended News