Dainik Bhaskar
Jan 09, 2020, 06:49 PM ISTयूटिलिटी डेस्क. एयरलाइन कंपनी विस्तारा ने अपनी 5वीं सालगिरह पर खास सेल शुरू की है। सेल के तहतसिर्फ 995 रुपए की शुरुआती कीमत परटिकिट बुक करा सकते हैं। ये सेल 10 जनवरी को आधी रात तक चलेगी। विस्तारा की तरफ से कहा गया है कि विस्तारा अपने शानदार 5 वर्षों को सेलिब्रेट करने के लिए 48 घंटे की खास सेल लायी है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर उड़ान भरने के लिए सभी तीनों क्लासों के लिए सस्ते टिकट मिलेंगे। विस्तारा की सेल में सबसे सस्ता टिकट सिर्फ 995 रुपये का है। ऑफ़र के तहत 25 जनवरी से 30 सितंबर 2020 के बीच यात्रा वैध होगी। सेल के लिए रखी गईसीटें सीमित हैं जो आपको पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी।
क्लास के हिसाब से देना होगा किराया
- इकोनॉमी क्लास के लिए 995 रुपए, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास के 1,995 रुपए लिए और बिजनेस क्लास के लिए 5,555 रुपए से शुरू है। वहीं इंटरनेशनल उड़ानों के लिए इकोनॉमी क्लास के लिए 14,555 रुपए, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास के 19,995 रुपए लिए और बिजनेस क्लास के लिए 35,555 रुपए से शुरू है। इनमें सभी तरह के टैक्स और चार्ज भी शामिल हैं।
- ऑफर के तहत, मुंबई-दिल्ली फ्लाइट टिकट 2,955 रुपए, मुंबई-गोवा टिकट 1995 रुपए, दिल्ली-बेंगलुरु टिकट 3355 रुपए और मुंबई-बेंगलुरु टिकट 2,055 रुपए से शुरू है। विस्तारा के अंतरराष्ट्रीय रूटों दिल्ली और बैंकॉक के बीच रिटर्न फ्लाइट टिकट 14,995 रुपए, दिल्ली-सिंगापुर 20,495 रुपए, मुंबई-कोलंबो 14,555 रुपए और मुंबई-दुबई 18,555 रुपए और मुंबई-सिंगापुर 21,995 रुपए से शुरू है।