- मिर्जापुर के एक स्कूल में बच्चों के नमक-रोटी खाने हुए का वीडियोवायरल हुआ था
- वीडियो सामने आने के बादस्कूल के शिक्षक और सुपरवाइजर को किया था निलंबित
Dainik Bhaskar
Sep 02, 2019, 04:26 PM ISTमिर्जापुर.यहां एक प्राइमरी स्कूल में बच्चों कोमिड-डे मील में नमक के साथ रोटी खाते का वीडियो शूट करने वाले पत्रकार समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। डीएम के निर्देश परखंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से सिऊर गांव निवासी पत्रकार पवन जायसवाल,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल और एक अन्यके खिलाफ आइपीसी की धारा 186, 193,120 बी एवं 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।
इन पर काम मेंबाधा डालने, न्यायिक कार्य में मिथ्या साक्ष्य देने, आपराधिक साजिशरचने और धोखाधड़ी करने का आरोप है।दरअसल, मिर्ज़ापुर के स्कूल के वीडियो में बच्चों को स्कूल में नमक के साथ रोटियां खाते हुए वीडियो सामने आया था। इस मामले के सामने आने के बाद जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने इसकी जांच करवाई। इसमें यह सच पाया गया। इसके बाद इस मामले में दो शिक्षकों को निलंबित कर बीएसए को नोटिस जारी किया गया था।
राज्य सरकार की तरफ से की पुलिस को दी गई शिकायत में इस पूरे मामले कोराज्य सरकार को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश का हिस्सा बताया गया है। इसमें यह भी कहा है किगाम प्रधान के प्रतिनिधि को पत्रकार को स्कूल परिसर में बुलाने के स्थान पर सब्जियों कीव्यवस्था करनी चाहिए थी।