नेल्सन मंडेला से भी ज्यादा दिलचस्प कहानी है उनकी पूर्व पत्नी विनी मंडेला की

10 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुनिया के दूसरे गांधी के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले दो साल से फेफड़े की बीमारी से ग्रस्त थे। इस दौरान उनकी पूर्व पत्नी विनी मंडेला ने उनकी काफी सेवा की। हालांकि वर्षो पूर्व दोनों का तलाक हो चुका था। बावजूद इसके विनी और वर्तमान पत्नी ग्रेसा उनके मंडेला के आखिरी दिनों में रात-दिन देखरेख में जुटी रहती थीं।
पूर्व पत्नी और वर्तमान पत्नी के बीच यहां बेहद नजदीकियां देखने को मिल रहीं थीं। जब मंडेला अस्पताल थे, तब दोनों में खूब बातें होती थीं। दोनों महिलाएं मंडेला का अपना पति कहकर संबोधित करती थीं। विनी ग्रेसा को अपनी छोटी बहन बताती है। बीते महीनों में जब मंडेला की तबीयत बिगड़ी थी, तब विनी ने बताया था कि वह आज भी उनसे भावनात्मक जुड़ाव महसूस करती हैं। भले ही दोनों में तलाक हो गया हो। उन्होंने बताया कि उनके पति ऑक्सीजन मास्क के अंदर ही कुछ कह रहे थे, लेकिन वह उन्हें सुन नहीं सकीं।
मैंने डॉक्टर को बुलाया तो उन्होंने नजदीकी से सुना और बताया कि मेरे चाहते हैं कि मैं उनके पास बैठ जाऊं। बेशक वह अभी भी यह बता रहे हैं कि मैं क्या करूं। विनी ने कहा कि हम दोनों ने एक साथ लंबा जीवन बिताया। मैं इससे भाग नहीं सकती। हम 30 साल से अधिक विवाहित रिश्ते में बंधे रहे और मैं अब भी उन्हें प्यार करती हूं। मैं उनके बच्चों की मां भी हूं।
तस्वीरों में देखिए विनी-नेल्सन मंडेला के प्यार की कहानी, (अंदर की स्लाइड में पढ़ें कम रोचक नहीं मंडेला की पूर्व पत्नी की लाइफ)