• Hindi News
  • Netaji's Party Became The Demon Drink Wine And Get

नेता जी की पार्टी में पी शराब और बाहर निकलते ही बन गए शैतान!

11 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागपुर. कार को मोटरसाइकिल का धक्का लगने की बात पर उपजे विवाद में एक इंजीनियरिंग छात्र की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बीच-बचाव कर रहे उसके तीन साथियों को भी घायल कर दिया, जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।





मृतक छात्र का नाम आशुतोष कुमार गोपाल सिंह निवासी पटना (बिहार) बताया गया है। घटना को गुरुवार की देर रात करीब 1.30 बजे जयताला रोड पर कृष्णाई अपार्टमेंट के सामने अंजाम दिया गया। छात्र यहीं पर किराए से रहता था। पुलिस ने हत्या के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।





इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र के एक राजनीतिक संगठन के पदाधिकारी को थाने में देर रात तक बैठा कर उससे सवाल-जबाब किया गया। इस पदाधिकारी की कई पुलिस वालों से मधुर संबंध होने की जानकारी मिली है। इस संगठन के अधिकारी का गुरुवार को जन्मदिन था। उसने अमित सावजी में केक काटा और पार्टी दी थी।





पुलिस सूत्रों के अनुसार जयताला रोड कृष्णाई अपार्टमेंट में किराए से रहने वाले आशुतोष कुमार सिंह, आश्रय प्रसाद, राजरतन श्रीवास्तव और अरुण शर्मा गुरुवार की रात को हिंगना रोड स्थित अमित सावजी भोजनालय में खाना खाने गए।





वहां क्षेत्र के एक छुटभैया नेता के जन्मदिन में उसने अपने साथियों को पार्टी दी थी। बताया जा रहा है कि आशुतोष और उसके साथियों ने भोजन किया और बाहर निकले। इस दौरान एक एसेंट कार को आशुतोष की मोटरसाइकिल का धक्का लगा। कार में सवार लोग क्षेत्र के एक नेता के जन्मदिन कार्यक्रम में आए थे।





कार को धक्का लगने के बाद विवाद बढ़ गया। यह देख कर आशुतोष अपने साथियों के साथ वहां से अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों से कृष्णाई अपार्टमेंट में आ गए।





वे वहां सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। उधर आशुतोष और उसके साथियों का पीछा करते हुए कार में सवार लोग कृष्णाई अपार्टमेंट के सामने पहुंचे। यहां पर फिर विवाद शुरू हो गया।





शराब के नशे में थे





जन्मदिन की पार्टी मना कर आने वालों पर शराब का नशा पूरी तरह हाबी हो चुका था। नशे में धुत आरोपियों ने आशुतोष कुमार पर अचानक घातक शस्त्र से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे बचाने दौड़े आश्रय प्रसाद, राजरतन श्रीवास्तव और वरुण शर्मा पर भी आरोपियों ने हमला किया।





घायलों का शोरगुल सुनकर आशुतोष कुमार का बड़ा भाई अभिषेक कुमार गोपाल सिंह कमरे से नीचे आया। अपने भाई को फाटक पर खून से लथपथ पड़ा देख कर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।





घटना की खबर प्रतापनगर थाने को मिलने पर पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा। घायलों को वोक्हार्ट अस्पताल में ले जाने पर आशुतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। आश्रय प्रसाद और राजरतन की हालत नाजुक बताई जा रही है।





सावजी का संचालक भी गिरफ्तार





पुलिस सूत्रों के अनुसार आशुतोष कुमार की हत्या के आरोप में पुलिस ने अमित सावजी के संचालक अमित सीताराम टेकाडे (28), निखिल सिंह लाल सिंह मलिये (22) भांगी बिहार, रवि उमेश उमाठे (24) हेमपुष्पा अपार्टमेंट त्रिमूर्ति नगर नागपुर, कपिल राजेश तोड़े (25) पौष अपार्टमेंट त्रिमूर्ति नगर नागपुर और सागर सुखदेव भुरे (30) यशोदा नगर हिंगना निवासी को गिरफ्तार किया है।





बताया जाता है कि वरुण शर्मा की मोटरसाइकिल का एसेंट कार को धक्का लगने पर अमित सावजी के संचालक अमित टेकाडे और उसके साथी बाहर निकल कर आए थे।





आरोपी सागर भूरे की इसी माह शादी होने वाली थी। घटना के पीछे राजनीतिक षडयंत्र बताया जा रहा है। आशुतोष के परिजनों को उसकी हत्या किए जाने की सूचना दी जा चुकी है। उसके पिता गोपाल सिंह का बिहार में पोल्ट्री फार्म का कारोबार है। शनिवार तक उसके परिजन नागपुर पहुंचेंगे।





एसेंट कार किसकी?





पुलिस अब पता लगा रही है कि आखिर जिस एसेंट कार को धक्का लगने के बाद आशुतोष को मौत के घाट उतारा गया वह कार किसकी है। शुक्रवार की रात में प्रतापनगर थाने के सामने सैकड़ों छात्र एकत्रित होकर आशुतोष की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था।





इस शख्स ने लड़ी थी इंसानियत पर लगे धब्बे को मिटाने की लड़ाई



भविष्य में अगर किसी ने मुंबई में दिखाई ताकत, तो चुप नहीं बैठेंगे राज ठाकरे



शादी के नाम पर बेचता था नाबालिग लड़कियां, सामने आया चेहरा



आज प्राची देसाई और इंडियन ऑयडॉल स्टार होंगे साथ-साथ



यहां तो पुलिस के अधिकारी ही लगे हुए हैं गोरखधंधे में



सहवाग के शहर में डेयरडेविल्स को खाने पड़े धक्के



जानिए, यूजीसी नेट की परीक्षा में बदल चुका है बहुत कुछ



देश की राजधानी में आज 1.34 करोड़ लोग करेंगे 2423 के भाग्य का फैसला