मुंबई. मुंबई में बिहार दिवस का कार्यक्रम होगा या नहीं? इसका सस्पेंस शुक्रवार को आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद खत्म हो गया है। राज ने अब इस कार्यक्रम का विरोध नहीं करने की घोषणा की है।
राज ठाकरे ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद उन्हें फोन कर बताया है कि 15 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है, बल्कि सामाजिक व सांस्कृतिक है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए अभी 65 साल ही हुई हैं, परंतु बिहार राज्य के गठन को 100 साल पूरे होने का लॉजिक समझ से परे है।
इसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शब्दों का मान रखते हुए हम कार्यक्रम का विरोध नहीं करेंगे। मनसे अध्यक्ष ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वे आज भी महाराष्ट्र में सिर्फ महाराष्ट्र दिन का आयोजन होना चाहिए।
अपनी पार्टी की इस भूमिका पर कायम हैं। इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा कि यदि भविष्य में कोई भी अन्य राज्य का नेता मुंबई में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की कोशिश करेगा, तो मनसे उसका विरोध करेगी।
गौरतलब है कि राज ठाकरे ने गुरुवार को मालेगांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुंबई में आयोजित बिहार दिवस के कार्यक्रम का विरोध किया था। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि वे मुंबई में बिहार दिवस मनाकर तो दिखाये?
मनसे अध्यक्ष की इस चेतावनी के बाद शुक्रवार को उनके निवासस्थान कृष्णकुंज पर पार्टी विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बताया जाता है कि इसके कुछ समय बात बिहार के 100 साल पूरे होने के मौके पर मुंबई में जिस देवेश ठाकुर ने कार्यक्रम का आयोजन किया है।
वे कृष्णकुंज पहुंचे और उन्होंने राज ठाकरे को बताया कि 15 अप्रैल के कार्यक्रम का शुरुआत जय-जय महाराष्ट्र माझा इस मराठी गीत से होगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की संस्कृति को भी विशेषतौर पर प्रदर्शित किया जायेगा। जिसके बाद राज ठाकरे ने कार्यक्रम का विरोध न करने की भूमिका अख्तियार की।
इस शख्स ने लड़ी थी इंसानियत पर लगे धब्बे को मिटाने की लड़ाई
शादी के नाम पर बेचता था नाबालिग लड़कियां, सामने आया चेहरा
आज प्राची देसाई और इंडियन ऑयडॉल स्टार होंगे साथ-साथ
नेता जी की पार्टी में पी शराब और बाहर निकलते ही बन गए शैतान!
यहां तो पुलिस के अधिकारी ही लगे हुए हैं गोरखधंधे में
सहवाग के शहर में डेयरडेविल्स को खाने पड़े धक्के
जानिए, यूजीसी नेट की परीक्षा में बदल चुका है बहुत कुछ
देश की राजधानी में आज 1.34 करोड़ लोग करेंगे 2423 के भाग्य का फैसला
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.