बैंगलोर. विवादास्पद धर्मगुरु नित्यानंद स्वामी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, अब वह जमानत पर रिहा हो चुके हैं। कई दिनों से 'लापता' चल रहे नित्यानंद ने बुधवार को अचानक रामनगरम कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। स्वामी ने जमानत की अर्जी दी लेकिन अदालत ने उनकी अर्जी स्वीकार नहीं की। सरकार द्वारा गिरफ्तारी के आदेश जारी किए जाने के बाद पुलिस इस धर्मगुरु की जोरशोर से तलाश कर रही थी।
रेप और सेक्स के आरोपों से घिरे विवादस्पद स्वामी नित्यानंद की एक पूर्व शिष्य़ा ने बहुत बड़ा खुलासा किया है। आरती राव नामक इस शिष्या के मुताबिक, स्वामी लड़कियों को भगवान के नाम पर बहला-फूसला कर सेक्स करता था। वह खुद को कृष्ण और लड़कियों को राधा कहता था। यौन शोषण करने के बाद उन्हें अपराधबोध ना हो, इसके लिए राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम का उदाहरण देता था।
आरती के मुताबिक, वह शादी शुदा है। अमेरिका में रहती है। नित्यानंद से इसकी मुलाकात वहीं हुई थी। उसे उन्होंने अपनी निजी सेवा के लिए चुना, लेकिन सेवा के नाम पर यौन शोषण करना शुरू कर दिया। अपने कुकर्म को सही ठहराने के लिए श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम का उदाहरण दिया। इस तरह से 6 साल तक उसका यौन शोषण होता रहता था।
महिला के मुताबिक स्वामी कहता था कि वह भाग्यशाली है जो बाबा के पर्सनल काम के लिए चुनी गई है। इस तरह से धर्म के नाम पर बहका कर वह अनेक लड़कियों का शोषण करता रहा। जब उनके सेक्स वीडियो का खुलासा हुआ तो वह महिला टूट गई। खुद को ठगा महसूस करने लगी। उसके बाद से उसका इस तरह के बाबाओं से ही मोहभंग हो गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.