नई दिल्ली. बिड़ला भवन में गोली लगने के बाद गांधी के मुंह से निकले आखिरी शब्द को लेकर कई तरह की बातें सामने आती रही हैं। अब तक कहा जाता रहा है कि नाथूराम गोडसे ने बिड़ला भवन में जिस वक्त गांधी को गोली मारी तो राष्ट्रपिता के मुंह से 'हे राम' निकले थे। हत्या की एफआईआर में भी यही बात लिखी है, लेकिन स्वतंत्रता सेनानी और गांधी के निजी सचिव के तौर पर काम कर चुके वी कल्याणम का दावा है कि यह सच नहीं है।
उस घटना के वक्त गांधी के ठीक पीछे खड़े कल्याणम ने कहा कि गोली लगने के बाद गांधी के मुंह से एक भी शब्द निकलने का सवाल ही नहीं था। हालांकि वह अक्सर कहते थे कि जब वह मरेंगे तो उनके होठों पर राम का नाम होगा। यदि वह बीमार होते या बिस्तर पर पड़े होते तो उनके मुंह से जरूर 'राम' निकलता। गांधी की हत्या की जांच के लिए गठित आयोग ने उस दिन राष्ट्रपिता के सबसे करीब रहे लोगों से पूछताछ करने की जहमत भी नहीं उठाई। फिर भी, यह दुनियाभर में मशहूर हो गया कि गांधी के मुंह से निकले आखिरी शब्द 'हे राम' थे, लेकिन इसे कभी साबित नहीं किया जा सका।
बंटवारे के बाद जिस पाकिस्तान के बनने से गांधी दुखी थे, वह पाकिस्तान आज भारत की नाक में दम कर रहा है। आज दुनिया गांधी को उनकी शहादत दिवस पर याद किया गया और दुआ किया गया कि दुनिया में उनके सिद्धांतों पर लोगों का यकीन बढ़े। लेकिन एक सच यह भी है कि जो कांग्रेस गांधी को आदर्श बताते नहीं थकते, उसी पार्टी के लोग गांधी के जीते जी उनका निरादर किया करते थे। दैनिकभास्कर.कॉम के हाथ लगे बिहार के तत्कालीन गवर्नर मॉरिस हैलेट के एक नोट से यह बात साफ होती है। (देखें उस पार्टी की एक्स्कलूसिव तस्वीरें) महात्मा के मना करने के बावजूद बिहार के दिग्गज कांग्रेसी उस डिनर पार्टी में शामिल हुए थे जिसमें बिहार के तत्कालीन गवर्नर मॉरिस हैलेट समेत अनेक अंग्रेज मेम मौजूद थीं (पढ़ें, चीन में बिकने लगी डिब्बाबंद हवा)।
आगे पढें- गांधी के आखिरी वक्त की कुछ और कहानियां
पढि़ए... गांधीजी से जुड़ी रोचक कहानी, दांत निकलते ही छह लोगों में मची खींचातानी
मोदी के राज्य में बैन के बावजूद बिक रही है गांधी को 'गे' बताने वाली किताब
जब महात्मा गांधी को मिली चुनौती और करना पड़ा करारी हार का सामना!
मरने से पहले ‘हे राम’ नहीं, कुछ और ही कहा था बापू ने!
...तो क्या देश के राष्ट्रपिता नहीं हैं महात्मा गांधी?
30 जनवरी की कुछ और प्रमुख खबरें
खान, मुसलमान, इस्लाम और पाकिस्तान के बारे में ये हैं शाहरुख के खयालात
हेमराज का सिर कलम करने वाले को पाकिस्तान ने दिया 5 लाख का इनाम
दरिंदगी की हद पार: छात्रा से पहले किया गैंग रेप, फिर मरने के लिए सूखे कुएं में फेंका
49 दिन बाद मिला संगीतकार की बहन का कंकाल, बर्बर तरीके से हुई हत्या
EXCLUSIVE PHOTOS: ब्रह्मचर्य का टेस्ट पास और जीते जी श्राद्ध कर नागा संन्यासी बने 2000 साधू
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.