भारतके असम राज्य में स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क जैविक विविधता के लिए जाना जाता है। इसका नाम लेते ही आंखों के सामने एक सींग वाले गैंडे का दृश्य उभर आता है। पूरे विश्व में एक सींग वाले गैंडे के लिए यह प्रसिद्ध है। यहां गैंडे के अलावा शेर और चीता भी बहुसंख्यक पाए जाते हैं। यह उबड़-खाबड़ मैदानों, लंबे-ऊंचे घासों, आदिवासियों और भयंकर दलदलों से पूर्ण कुल 430 वर्ग किमी में फैला हुआ है।
100 साल से अधिक की उम्र पार कर चुके इस पार्क के इतिहास में एक दिन आज भी भी किसी को नहीं भूल सकता। बात सन् 2004 की है। इस दिन एक पर्यटक दल पार्क में घूमने के लिए आय़ा था। हाथियों पर सवार यह दल गैंडों और शेरों की समूह की खोजता हुआ बीच जंगल में आ गया। तभी अचानक झाड़ियों के बीच से एक शेर निकला और हाथी पर बैठे महावत कूदते हुए झपट पड़ा। अचानक हुए इस हमले में लोग संभल नहीं पाए। कई लोग घायल हो गए।
तत्कालीन वन अधिकारी रंजन कुमार दास के मुताबिक, उस समय दो टाइगर थे। इनका आतंक बहुत बढ़ गया था। दोनों पार्क से निकलते और गांव में जाकर गाय-भैंस को पकड़ लेते थे। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत की थी। वन विभाग के कर्मचारियों और पुलिस की सहायता से उनकी खोज की गई। पर सफल नहीं रहे। एक दिन अचानक पर्यटकों पर इनका हमला हो गया। हालांकि इसमें किसी की मौत नहीं हुई थी। पर वह दृश्य भयावह था।
वीडियो साभार- यूट्यूब से वाइल्डफिल्मइंडिया
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.