• Hindi News
  • Constable Recruitment Examination Bungling

भर्ती में हैड कांस्टेबल ने भतीजे की जगह कांस्टेबल को दौड़ाया

10 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर। बीकानेर में पुलिस भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में धांधली उजागर हुई है। हैड कांस्टेबल राजाराम बिश्नोई ने अपने भतीजे नरेश को पास कराने के लिए कांस्टेबल सुखदेव बिश्नोई को दौड़ा दिया। बाद में बीकानेर एसपी राकेश सक्सेना को किसी ने यह सूचना दे दी।
छानबीन के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पुलिस लाइन में कार्यरत थे। इन्होंने स्वामी केशवानंद एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय मैदान में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान यह धांधली की।
राजाराम को आउटडोर में अभ्यर्थियों की दौड़ की व्यवस्था संभालने का जिम्मा सौंपा गया था। शनिवार शाम उसने भतीजे की जगह बाड़मेर निवासी सुखदेव को दौड़ाया था। उसने 10 किमी की दौड़ 50 मिनट से पहले पूरी कर ली थी। दौड़ 60 मिनट से कम समय में पूरी करनी होती है।