पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीकानेर.राज्य में द्वितीय श्रेणी के 6630 चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश शनिवार को जारी कर दिए गए। सभी सूचियां शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर मंडलवार जारी की गई हैं। मंडल मुख्यालयों पर भी इन्हें चस्पा किया गया है। सोमवार को ये सभी जिला मुख्यालयों पर भी भिजवाई जाएंगी।
शिक्षा विभाग ने सात मंडलों में विज्ञान के 2221, अंग्रेजी के 2206 और हिंदी के के 2118 सहित कुल 6545 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की हैं। इसके अलावा वर्ष 2008 के बकाया छह विषयों के 85 प्रकरणों में भी नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।
सभी का जिलेवार पदस्थापन भी कर दिया गया है। नव नियुक्त शिक्षकों को पांच अक्टूबर तक कार्यग्रहण करना होगा। प्रत्येक विषय के 2373 अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी जानी थी। कुछ फार्म अभी आरपीएससी के पास ही हैं।
जानकारी के अनुसार सबसे पहले अजमेर मंडल की सूचियां जारी हुई हैं। इसके बाद कोटा, भरतपुर, उदयपुर, जोधपुर और सबसे अंत में जयपुर और चूरू (बीकानेर) मंडल की सूचियों को अंतिम रूप दिया जा गया।
शिक्षा निदेशक हर सहाय मीणा ने बताया कि नियुक्तियां रोस्टर के अनुसार की गई हैं। एकल महिला, विधवा, असाध्य रोग से पीड़ित और विकलांग अभ्यर्थियों को उनके इच्छित स्थानों पर ही लगाया गया है। अन्य अभ्यर्थियों को मेरिट के अनुसार पोस्टिंग दी गई है। अध्यापकों की नियुक्तियां रिक्त पदों पर की गई है। इससे सभी नव क्रमोन्नत स्कूलों को तीनों विषयों के अध्यापक मिल गए हैं।
गणित और सामाजिक विज्ञान अभ्यर्थी वंचित
गणित और सामाजिक विज्ञान के 4748 अभ्यर्थी नियुक्तियों से वंचित रह गए हैं। प्रश्न पत्रों में गड़बड़ियों के कारण आरपीएससी ने इन दोनों विषयों के फार्म रोक लिए हैं। इनकी नियुक्तियां पर रोक लगा दी है। आयोग इन विषयों को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं कर सका।
Related Articles:
सीकर को मिले 330 ग्रेड सैकंड शिक्षक
ग्रेड थर्ड टीचर भर्ती: मानवीय भूल से हुई गलती नजर अंदाज करें
ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती: RTI में नहीं दी जाएंगी कॉपियां व ओएमआर की प्रति
शिक्षक भर्ती: डाक से भेजे जाएंगे नए शिक्षकों के नियुक्ति पत्र
ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती: वेटिंग लिस्ट वालों को भी मिल सकती है नौकरी!
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.