• Hindi News
  • Secondary Test: Print To Problem Solving Students

सैकंडरी परीक्षा : मिस प्रिंट प्रश्न हल करने वाले छात्रों को मिलेंगे दो अंक

11 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सेकंडरी परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर में एक प्रश्न में पिंट्रिंग की गलती को देखते हुए इस प्रश्न को हल करने वाले परीक्षार्थियों को दो अंक देगा। इधर बोर्ड के सीनियर सेकंडरी (कला वर्ग) के इतिहास पेपर के भी 2-3 सवालों पर सवालिया निशान लगे थे। हालांकि बोर्ड ने स्पष्ट किया कि सभी प्रश्न सिलेबस में से ही आए हैं। बोर्ड की सेकंडरी परीक्षा 22 मार्च को शुरू हुई थी। इसमें पहला पेपर अंग्रेजी का था। इस पेपर के प्रश्न संख्या 11 में छपाई के चलते कुछ मिस प्रिंटिंग रह गई थी। इससे परीक्षार्थियों को ये प्रश्न हल करने में परेशानी हुई थी। बोर्ड ने इस प्रश्न में रही कमी की जांच करा ली है। बोर्ड सचिव मिरजूराम शर्मा के मुताबिक सेकंडरी के सभी परीक्षार्थियों को दो अंक नहीं मिलेंगे। जिन परीक्षार्थियों ने इस प्रश्न को हल किया है और उनके उत्तर अगर गलत भी हुए हैं, तो भी उन्हें पूरे अंक दिए जाएंगे। यह प्रश्न 2 अंकों का था। 12वीं इतिहास पेपर में कुछ सवाल पाठ्यक्रम के बाहर से, बोर्ड का इनकार इधर सीनियर सेकंडरी (कला वर्ग) परीक्षा के इतिहास विषय के प्रश्न पत्र में 2-3 प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर होने की शिकायत को बोर्ड ने तहकीकात के बाद गलत करार दिया और पेपर में आए सभी प्रश्न पाठ्यक्रम में से देने की बात कही है। इंदिरा गांधी का चित्र छापने पर हुई थी आपत्ति इधर सेकंडरी के अंग्रेजी के पेपर में ही बोर्ड ने पहली बार एक प्रश्न में इंदिरा गांधी का चित्र प्रकाशित कराया। इस पर भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने आपत्ति की। उन्होंने बोर्ड के इस कृत्य को राजनीतिकरण की संज्ञा दी।