जयपुर. गुजरात के हमीर जाडेजा और अमरकोट के राणा वीसलदेव सोढ़ा के पुत्र महिंद्रा के बीच खूब जमती थी। महिंद्रा रिश्ते में हमीर का साला लगता था। महिंद्रा की बहन और वीसलदे की बेटी की शादी हमीर से हुई थी।
एक बार हमीर और महिन्द्रा शिकार के दौरान एक हिरण का पीछा करते हुए दूर लोद्र्वा राज्य की काक नदी के किनारे पहुंचे। हिरण अपनी जान बचाने के लिए काक नदी में कूद गया। शिकार छोड़, दोनों ने इधर-उधर नजर दौड़ाई तो नदी के उस पार उन्हें एक सुन्दर बगीचा व उसमें बनी एक दुमंजिली झरोखेदार मेड़ी दिखाई दी। सुनसान इलाके में सुहावना स्थान देख दोनों की तबीयत खुश हो गई। घोड़े को नदी में उतार दोनों ने नदी पार कर बगीचे में प्रवेश किया।
उनकी आवाजें सुन मेड़ी मे बैठी मूमल ने झरोखे से नीचे झांक कर देखा तो उसे गर्दन पर लटके लम्बे काले बाल, भौंहों तक तनी हुई मूंछे, चौड़ी छाती और मांसल भुजाओं वाले दो खुबसूरत नौजवान अपना पसीना सुखाते दिखाई दिए। मूमल ने तुरंत अपनी दासी को बुलाकर कर कहा, नीचे जा, नौकरों से कहो कि इन सरदारों के घोड़े पकड़े व इनके रहने खाने का इंतजाम करें, दोनों किसी अच्छे राजपूत घर के लगते हैं। शायद रास्ता भूल गए हैं, इनकी अच्छी खातिर कराओं।
मूमल के आदेश से नौकरों ने दोनों के आराम के लिए व्यवस्था की, उन्हें भोजन कराया। तभी मूमल की एक सहेली ने आकर दोनों का परिचय पूछा। हमीर ने अपना व महिंद्रा का परिचय दिया और पूछा कि तुम किसकी सहेली हो ? ये सुन्दर बाग़ व झरोखेदार मेड़ी किसकी की है और हम किसके मेहमान है ?
तस्वीरों के साथ आगे पढ़िए महिंद्रा -मूमल की कहानी..
PICS: मल्लिका की डर्टी पॉलिटिक्स में तवे पे जवानी है आ जा पिया !
PHOTOS: 'भुतहा किला' सूर्यास्त के बाद यहां जाने पर मिलती है 'मौत'..!
PIX: क्या आप जानते हैं जयपुर का नाम कैसे पड़ा पिंक सिटी
IN PIX: किसके डर से राजस्थान के राजाओं ने ली अंग्रेजों की शरण !
PICS: पेंटिंग्स में न्यूड वुमन का चित्रण और बनारस के घाटों का सौंदर्य
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.