भोपाल। वरिष्ठ लेखिका ज्योत्सना मिलन का रविवार रात लगभग आठ बजे निधन हो गया। वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री प्रोफेसर रमेशचन्द्र शाह की पत्नी ज्योत्सना स्वयं जानी मानी लेखिका थीं। वे अनुसुइया पत्रिका का बरसो से संपादन प्रकाशन करती थीं। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार 5 मई को दोपहर चार बजे उनके निराला नगर (दुष्यंत मार्ग) से निकलकर भदभदा विश्रामघाट जाएगी।