पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ऑटो डेस्क. हार्ले डेविडसन का मुंबई स्थित सेवन आइसलैंड डीलर 5 बाइक्स पर बड़ा डिस्काउंट दे रहा है। यहां पर 2017 और 2018 मॉडल की बाइक्स पर 3.67 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये ऑफर स्ट्रीट 750, स्ट्रीट रोड, स्ट्रीट बॉब, फैट बॉब, फैट ब्वॉय पर मिल रहा है। यहां मिनिमम 1.08 लाख रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है, जो स्ट्रीट 750 पर है।
फाइनेंस और ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी
डीलर की तरफ से इन सभी बाइक्स पर फाइनेंस और ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है। ग्राहक इन बाइक को 36 से 60 महीने की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। हालांकि, इनमें कुछ बाइक्स की मीटर रीडिंग हजारों किलोमीटर में है। जैसे, फैट ब्वॉय 13,362 किमी, फैट बॉब 12,689 किमी, स्ट्रीट बॉब 12,139 किमी तक चली है।
हार्ले डेविडसन बाइक पर ऑफर
मोटरसाइकल | मॉडल | ऑनरोड कीमत | डिस्काउंट |
STREET 750 | 2018 | 6,85,066 | 1,08,600 |
STREET ROD | 2017 | 8,12,33 | 1,30,600 |
STREET BOB | 2017 | 15,72,802 | 2,53,600 |
FAT-BOB | 2017 | 18,06,716 | 2,93,800 |
FAT-BOY | 2017 | 22,32,723 | 3,67,000 |
पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर परिवार की खुशियों के लिए भी समय निकालेंगे। घर की देखरेख से संबंधित कुछ गतिविधियां होंगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.