पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजद अध्यक्ष लालू यादव के उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव ने राजद नेताओं की पत्नियों और बेटा-बेटियों को टिकट दे सियासत आगे बढ़ाने का निर्णय किया है। सोमवार को राजद ने 7 टिकट पार्टी नेताओं के परिवारों को दिया। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के बेटे सुधाकर सिंह को रामगढ़ से प्रत्याशी बनाया है। वे भाजपा से 2010 में चुनाव लड़े थे लेकिन राजद से हार गए थे। यह सीट जगदानंद की गढ़ मानी जाती है। पूर्व सांसद कांति सिंह के पुत्र ऋषि सिंह को ओबरा से टिकट मिला है। कांति के बेटे के लिये राजद विधायक वीरेन्द्र सिन्हा का टिकट काटा गया है। पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव की बेटी दिव्या तारापुर से उम्मीदवार हैं। दो चुनावों से यह सीट जदयू के कब्जे में है। जदयू के मेवालाल चौधरी विधायक हैं।
जयप्रकाश के छोटे भाई विजय प्रकाश फिर इस बार जमुई से उम्मीदवार बनाये गए हैं। रेप केस में सजा काट रहे राजवल्लभ की पत्नी विभा देवी नवादा से उम्मीदवार हैं। संदेश के राजद विधायक अरुण यादव दुष्कर्म मामले में फरार हैं। ऐसे में उनकी पत्नी किरण देवी को उम्मीदवार बनाया है। राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी को फिर से शाहपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.