झोपड़ीनुमा परचून की दुकान में घुसा ट्रैक्टर महिला समेत 2 लोग जख्मी
थाना क्षेत्र के नगर के टिपुरा मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर एक झोपड़ीनुमा परचून की दुकान में घुस गयी। इस घटना में 2 लोग जख्मी हो गये। जख्मियों में एक 9 वर्षीय बालक और एक महिला है। इस घटना के बाद खलबली मच गयी और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। जख्मियों में टिपुरा मठिया निवासी उमेश सिंह के पुत्र सुधीर कुमार और इसी जगह के विश्वनाथ भर की पुत्री गीता देवी का इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया गया। सीएचसी में प्राइमरी इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। फरार ट्रैक्टर चालक के बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी है।