पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News 24 Candidates Were Caught Cheating In The Police Reinstatement Examination

सिपाही बहाली की परीक्षा में नकल करते हुए 24 परीक्षार्थी पकड़े गये

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के 12 केन्द्रों पर चली सिपाही परीक्षा के दौरान एक मुन्ना भाई समेत 24 लोगों को नकल करने के आरोप में पकड़ा गया। वहीं एसएन मेमोरियल सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल गौसगंज से एक परीक्षार्थी भाग गया। पुलिस मुन्ना भाई व भागने वाले परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर करने की तैयारी कर रही थी। रविवार को शहर के 12 केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिपाही बहाली की परीक्षा चल रही थी। इसी क्रम में महाराज कॉलेज से नकल करते 4 परीक्षार्थियाें को पकड़ा गया। इसमें से एक मुन्ना भाई भी पकड़ा गया। पकड़ा गया मुन्ना भाई गया जिले का सुनील यादव बताया जाता है। वह अपने दोस्त मोहम्मद कुर्बान के बदले परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। वहीं पयहारी जी कॉलेज से 2 मुन्ना भाई पकड़ा गये। दोनों दूसरे के बदले परीक्षा देते पकड़े गये। वहीं नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित एसएन मेमोरियल सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल से कुल 3 परीक्षार्थी नकल पकड़े गए।

परीक्षार्थियों से पटा रहा स्टेशन पर रेलवे ट्रैक।
खबरें और भी हैं...