प्रोग्राम देखने जा रहे थे 3 दोस्त हादसे दो की मौत, एक घायल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा-सलेमपुर मार्ग पर रतनपुर गांव के समीप रविवार की देर रात वाहन दुर्घटना में तीन में से दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि, तीसरा गंभीर जख्मी हो गया ।जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में रात को ही स्थानीय पब्लिक की सहायता से सदर अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त बाद ही पाकड़ गांव में काजल राघवानी हेरोइन का प्रोग्राम देखने जा रहे थे।घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस वहां पहुंची तब-तक ऑन द स्पॉट दो दोस्तों की मौत हो गई थी। मृतकों में कोईलवर थाना क्षेत्र के कदईया टोला, दौलतपुर निवासी राहुल कुमार, नारायणपुर गांव निवासी विमलेश कुमार है। जख्मी तीसरा दोस्त कोईलवर थाना क्षेत्र के बड़का चंदा गांव का रहने वाला है। घटना के बाद सदर अस्पताल में जैसे ही दोनों का शव पहुंचा। परिजन भी वहां पहुंच गए थे। उनके चित्कार से माहौल गमगीन हो गया था। बताया जा रहा है कि तीन दोस्त राहुल कुमार विमलेश एवं गौतम कोईलवर में शादी समारोह से अचानक गायब हो गए। इसके बाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर रतनपुर गांव के समीप रविवार की रात घटना घट गई।