छह बोतल शराब के साथ 5 युवक किए गए गिरफ्तार
पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आयर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरनाव गांव के सड़क के समीप छापेमारी कर 2 बोतल शराब के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। आयर के थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में आयर गांव के रौशन कुमार, अजय कुमार व गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बहोरनपुर पुलिस ने ओपी क्षेत्र के सारंगपुर स्थित मिडिल स्कूल के समीप छापेमारी कर 4 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने यह जानकारी दी।