मोमेंटो देकर 72 महिलाओं को किया गया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सहित कई कॉलेजों में महिला दिवस मनाया गया। अपने-अपने क्षेत्र में हुनर दिखाने वाली 72 महिलाओं को मोमेंटों एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीसी चौधरी एवं मंच संचालन िहंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रणविजय सिंह ने किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य होता है न्याय की किरण को अंतिम छोर तक पहुंचाना। झगड़े-मुकदमे निचले स्तर पर सुलझाने की पहल की जाए। न्यायालय पर मुकदमों का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाए। समाज के हर तबके में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। कार्यक्रम में अपर जिला सत्र न्यायाधीश डॉ राकेश सिंह, त्रिभुवन पाठक, एडीजे हर्षित सिंह, सुनील कुमार दामोदर कुमार एवं अजिताभ कुमार ने महिला दिवस पर अपनी-अपनी बातों को रखा। प्रति कुलपति प्रो नंद किशोर साह ने कहा कि हमारा देश मातृ प्रधान है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभाओं से सबका दिल जीत रही है। सेना में भी महिलाओं की संख्या बढ़ी है। भारत को विकसित देश की श्रेणी में खड़ा करने में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। एसपी सुशील कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर है और आगे भी रहेगा। छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ केके सिंह एवं गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ विजय कुमार ने कहा कि महिलाओं का उत्थान किसी पुरूष के हाथ में नहीं है। कार्यक्रम में प्रो रामतवक्या सिंह, बार एसोसिएशन के सचिव विद्या निवास सिंह सहित कई उपस्थित थे। दूसरी तरफ जगजीवन कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। अध्यक्षता डॉ जवाहर लाल ने किया।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सहित कई कॉलेजों में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस