पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीरो और बड़हरा में 98 बोतल और 49 लीटर शराब हुई जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीरोे थाना की पुलिस ने मंगलवार को दो गांवों से अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ दो धंधेबाजाें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बसावन राय के टोला से दिवाकर साह को पकड़ा गया। अंग्रेजी शराब की 26 बोतल बरामद की गयी। लहराबाद में पुलिस ने छापेमारी कर नीतीश कुमार को गिरफ्तार और 49 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। दूसरी ओर, बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में पुलिस ने मुन्ना यादव के घर छापेमारी कर 72 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। तस्कर फरार हो गया। घटना सोमवार शाम की है। वह शराब को होली में बेचने के लिए लाया गया है। तुरत पुलिस छापेमारी कर दी। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पूर्व में भी उसके पास से शराब की बरामदगी हुई थी।

नशे में धुत होकर एसपी से उलझा, गिरफ्तार

आरा | एक तो शराब पिए हैं था, उसके बाद नशे में धुत होने के बाद एसपी को फोन लगाकर उल्टा-पुल्टा सवाल पूछना शुरु कर दिया। शक होने पर एसपी ने टावर लोकेशन से पता लगाया। मालूम चला कि वह जीरो-माइल के पास खड़ा है। इसके बाद नवादा थाना की पुलिस तुरंत वहां पहुंची।वहा शराब के नशे में धुत युवक को पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी गांव के रहने वाला पप्पू कुमार है। होली के दिन सरकारी मोबाइल पर फोन करके आरोप है कि तंग करना शुरू किया था।

कि पूर्व में भी उसके पास से शराब की बरामदगी हुई थी।
खबरें और भी हैं...