पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब पीकर हंगामा कर रहा व्यक्ति भेजा गया जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संदेश | सकड्‌डी- नासरीगंज स्टेट हाइवे पर संदेश नहर पुल के समीप शराब पीकर हो हंगामा करने के जुर्म में संदेश गांव निवासी एक व्यक्ति को पकड़कर जेल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार संदेश गांव निवासी आलोक राज उर्फ बिरजु चौधरी संदेश गांव स्थित नहर पुल सड़क पर शराब पीकर हंगामा कर रहा था। जिसकी सूचना संदेश थाना कि पुलिस गश्ती दल को मिली । सूचना पाकर संदेश थाना के पुलिस सहायक निरीक्षक मोहन लाल प्रसाद के साथ पुलिस बल संदेश पुल के समीप पहुंची। देखा कि पुल के समीप एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा था । जिसको पुलिस ने पकड़ लिया। नाम व पता पूछने पर अपना नाम आलोक राज उर्फ बिरजु चौधरी बताया । बिरजु को पकड़कर पुलिस संदेश थाना ले आई । ब्रेन एनलाइजर से जांच करने के बाद पुलिस केस दर्ज कर जेल भेज दिया ।
खबरें और भी हैं...